{"_id":"6766c5d4f847133f4f09fe9c","slug":"boney-kapoor-fondly-remembered-his-late-wife-sridevi-and-her-constant-encouragement-for-him-to-lose-weight-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Boney Kapoor: श्रीदेवी को अपने आसपास महसूस करते हैं बोनी कपूर, पत्नी को याद कर हुए भावुक, बताई क्या थी इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Boney Kapoor: श्रीदेवी को अपने आसपास महसूस करते हैं बोनी कपूर, पत्नी को याद कर हुए भावुक, बताई क्या थी इच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:12 PM IST
सार
हाल ही में, एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपने हेल्थ ठीक करने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को दिया है। बोनी कपूर ने कहा, 'वजन करने की बात श्रीदेवी ने ही मेरे दिमाग में डाली थी।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी और बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी जाने जाते हैं। बोनी कपूर अक्सर इंटरव्यूज में अपनी और श्रीदेवी की केमिस्ट्री के बारे में फैंस को नई बातें बताते रहते हैं। अब हाल ही में, बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें लगता है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी उनके आसपास हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। आइए जानते हैं कि निर्माता ने और क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
श्रीदेवी को दिया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट
हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपने हेल्थ ठीक करने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को दिया है। बोनी कपूर ने कहा, 'वजन करने की बात श्रीदेवी ने ही मेरे दिमाग में डाली थी। वह हमेशा मुझे वजन कम करने के लिए कहती रहती थीं। वह हर दिन मेरे साथ जिम और सैर पर जाती थीं। वह हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट थीं।'
श्रीदेवी को आसपास महसूस करते हैं बोनी कपूर
बोनी कपूर ने आगे कहा कि श्रीदेवी जानती थीं कि कब क्या खाना है और किस खाने से वजन कम होता है। उन्होंने हमेशा मुझे समझाया है और आज भी मैं उनकी बातें अपने दिमाग में रखकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखता हूं। बोनी कपूर ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि श्री अभी भी मेरे आसपास हैं, मेरी पत्नी अभी भी मेरे आसपास हैं और मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। और कह रही हैं कि वजन कम करो।
इतना किलो वजन किया कम
बता दें कि इससे पहले एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या के बारे में बात की और बताया कि पिछले छह से आठ महीनों में उन्होंने 14 से 15 किलो वजन कम किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ भोजन खाने और ठीक से सोने की बात स्वीकार की थी।
जान्हवी के करियर को लेकर की यह बात
बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी कपूर के करियर को लेकर भी काफी खुश हैं, उनका कहना है कि जान्हवी अच्छी फिल्में कर रही हैं और अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।