वरुण धवन अभिनीत 'बेबी जॉन' 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कलीस द्वारा निर्देशित और एटली द्वारा निर्मित, यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही काफी ध्यान आकर्षित कर रही है। 'बेबी जॉन' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कीर्ति सुरेश की पहली फिल्म भी है। कलाकारों में वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हालांकि रिलीज से पहले इसके तीन हिंसक सीन पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की कैंची चली है और उन्होंने कुछ डायलॉग को भी सेंसर कर दिया है।
Baby John Censor: 'बेबी जॉन' के तीन सीन सेंसर, महात्मा ज्योतिबा फुले और लाल बहादुर शास्त्री के नाम में बदलाव
वरुण धवन अभिनीत 'बेबी जॉन' के तीन सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। साथ ही दो डायलॉग में भी बदलाव किया गया है। आइए इसके रनटाइम पर भी गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेबी जॉन' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की 'बेबी जॉन' को पहले ही यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसके साथ ही बोर्ड ने मेकर्स से कुछ संशोधन करने के लिए भी कहा है। इसके बाद प्रारंभिक अस्वीकरण की अवधि बढ़ा दी गई है। इसमें निर्माताओं से यह पंक्ति जोड़ने के लिए कहा गया कि 'फिल्म का शीर्षक, बेबी जॉन, किसी भी राजनीतिक व्यक्ति या संस्था से कोई संबंध या समानता नहीं रखता है।' एक वॉइसओवर और टेक्स्ट जोड़ा गया जिसमें कहा गया कि बाल कलाकारों ने मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार प्रदर्शन किया। सीबीएफसी को एक सहमति पत्र भी जमा कराया गया।
दो डायलॉग को किया गया सेंसर
इसके अलावा सीबीएफसी ने 'बेबी जॉन' के दो डायलॉग सेंसर कर दिए हैं। इसमें एक जगह महात्मा ज्योतिबा फुले के संदर्भ वाले डायलॉग में 'फुले' को म्यूट कर दिया गया। वहीं एक अन्य सीन में जहां लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र किया गया है वहां उनके नाम को दूसरे शब्द से बदल दिया गया है।
Sohail Khan: साउथ फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सोहेल खान का पहला लुक आया सामने, क्या है फिल्म में रोल जानिए?
चार सीन में हुआ संसोधन
इसके अलावा, सीबीएफसी ने निर्माताओं से चार सीन में भी संशोधन करने के लिए भी कहा है। ये सीन कुछ इस तरह है..
- एक सीन जहां अभिनेता एक कलश (बर्तन) को लात मारता है, उसको संशोधित कर दिया गया है।
- आग में जलते किरदारों के सीन 50 प्रतिशत तक कम हो गए।
- एक सीन में एक किरदार द्वारा दूसरे किरदार के मुंह में सिगरेट बट मारते हुए सीन को बदल दिया गया।
- गनशॉट का एक क्लोज शॉट भी बदल दिया गया है।
Tamannaah Bhatia B'day: तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी
कितनी लंबी बनी 'बेबी जॉन'?
जैसा कि सेंसर सर्टिफिकेट पर बताया गया है, फिल्म की अवधि 164.01 मिनट है। दूसरे शब्दों में, 'बेबी जॉन' का रन टाइम 2 घंटे 44 मिनट और 1 सेकंड है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जारा ज्याना और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।