फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby John Day 1 Collection: पहले दिन ही 'बेबी जॉन' का हुआ बंटाधार, ओरिजनल फिल्म 'थेरी' जितनी भी नहीं हुई कमाई

Thu, 26 Dec 2024 12:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

Baby John Box Office Collection: 'बेबी जॉन' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही हाल बेहाल हो गया। क्रिसमस की छुट्टी होने के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Fails To Beat Original Film Theri
थेरी, बेबी जॉन - फोटो : एक्स

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के हिसाब से बिल्कुल भी नहीं चल पाई। क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन केवल 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के बजट के मुकाबले कमाई के ये आकंड़े निराश कर देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बेबी जॉन' का बजट लगभग 180 करोड़ के आसपास का है। 


यह भी पढ़ें- Squid Game Season 2: जानिए आज कहां देख सकेंगे स्क्विड गेम सीजन 2? ली जंग जे-वाई हा जून स्टार्स करेंगे धमाल

Baby John Box Office Collection Day 1 Fails To Beat Original Film Theri
बेबी जॉन, द लायन किंग, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
मुफासा-पुष्पा से भी रही पीछे

फिल्म की कमाई ने न केवल वरुण धवन के फैंस को निराश किया, बल्कि यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों से भी पीछे रही। 'बेबी जॉन' ने जहां 'मुफासा: द लायन किंग' और 'पुष्पा 2' से कम कलेक्शन किया। वहीं यह मूल फिल्म तमिल फिल्म 'थेरी' को भी पछाड़ नहीं पाई। 
यह भी पढ़ें-  Deepika-Ranveer: क्रिसमस ट्री में लिखा 'दुआ' का भी नाम, फैंस बोले- 'दीपिका भगवान ने आपको खास तोहफा दिया है'

Baby John Box Office Collection Day 1 Fails To Beat Original Film Theri
थेरी, बेबी जॉन - फोटो : एक्स
ओरिजनल फिल्म से कम रहा कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2016 में रिलीज हुई 'थेरी' ने केवल तमिल संस्करण में ही 13.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Fails To Beat Original Film Theri
फिल्म थेरी-विजय, बेबी जॉन-वरुण धवन - फोटो : एक्स actorvijay, varundvn
रीमेक देखने नहीं पहुंचे दर्शक

'बेबी जॉन' के निर्माताओं को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि जिन फिल्मों के हिंदी डब पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद हैं उन्हें देखने में दर्शकों को कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Fails To Beat Original Film Theri
थेरी-बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay, varundvn
फिल्म पर गहराए संकट के बादल

पहले दिन के कलेक्शन के बाद अब यह सवाल उठ रहे हैं कि पहले सप्ताहांत में यह फिल्म सम्मानजनक कलेक्शन कर पाएगी भी या नहीं? फिल्म का  बजट ज्यादा होने की वजह से अब इस पर संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं। 
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed