फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'बच्चन पांडे' को लेकर छलका अक्षय कुमार का दर्द, बोले-'कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को भी डुबा दिया'

Sat, 26 Mar 2022 02:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Bachchhan Paandey box office collection did not good Akshay kumar said  Kashmir Files drowned my film
द कश्मीर फाइल्स को लेकर अक्षय कुमार ने की बात - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है। कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाती कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से लेकर समीक्षकों और इंडस्ट्री की ज्यादातर हस्तियों से सराहना मिली है। देशभर में इस फिल्म को सराहा जा रहा  है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी क्रम में 'बच्चन पांडे' स्टार अक्षय कुमार का भी रिएक्शन सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म पर क्या बोले बॉलीवुड के खिलाड़ी।

Bachchhan Paandey box office collection did not good Akshay kumar said  Kashmir Files drowned my film
द कश्मीर फाइल्स-बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

'बच्चन पांडे' पर भारी पड़ी 'द कश्मीर फाइल्स'-
फिल्म 'बच्चन पांडे' काफी दिनों से चर्चा लगातार में थी। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार समेत कृति सेनन समेत सभी कलाकारों ने प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत की थी, मेकर्स से लेकर स्टार्स तक सभी को 'बच्चन पांडे' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में छा गई थी और जिस तरह से कश्मीर फाइल्स को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था, ऐसे में 'बच्चन पांडे' को नुकसान उठाना पड़ा और फिल्म पहले दिन से ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। अब ऐसे में कश्मीर फाइल्स को लेकर अक्षय कुमार का रिएक्शन भी सामने आ चुका है।

Bachchhan Paandey box office collection did not good Akshay kumar said  Kashmir Files drowned my film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बोले-मेरी फिल्म को डुबो दिया-
एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अक्षय कुमार ने 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा कि 'फिल्म ने एक कड़वे सच को सामने लाया, विवेक अग्निहोत्री जी ने कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है, ये फिल्म एक ऐसी लहर बनकर आई है, जिसने हम सभी को झिंझोड़ कर रख दिया'। इसके बाद अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए 'बच्चन पांडे' की बात करते हुए कहा- 'हां ये अलग बात है कि मेरी फिल्म को भी डुबो दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchhan Paandey box office collection did not good Akshay kumar said  Kashmir Files drowned my film
विवेक अग्निहोत्री, अक्षय कुमार - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये रिएक्शन-
अक्षय कुमार की इस वीडियो क्लिप को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ करने के लिए अक्षय कुमार का धन्यवाद कहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, शुक्रिया..अक्षय कुमार द कश्मीर फाइल्स के लिए आपकी सराहना के लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed