सब्सक्राइब करें

Bachchhan Paandey VS The Kashmir Files: कलेक्शन, एडवांस बुकिंग और पर्दों की संख्या से जानिए कौन किस पर पड़ा भारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Bachchhan Paandey VS The Kashmir Files: Advance booking, Box Office Collection, Screens of vivek agnihotri and akshay kumar film
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत ‘बच्चन पांडे’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है, इसलिए मेकर्स को 'बच्चन पांडे' से काफी उम्मीदें हैं। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स‘ सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के कलेक्शन, होली के दिन सिनेमाघरों की एडवांस बुकिंग और स्क्रीन्स के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि आखिर दोनों फिल्मों में से कौन किस पर भारी है।

Trending Videos
Bachchhan Paandey VS The Kashmir Files: Advance booking, Box Office Collection, Screens of vivek agnihotri and akshay kumar film
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हाेली वाले दिन किसने किया कितना कलेक्शन
जैकलीन फर्नांडीस, कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी इस मसाला फिल्म की ओपनिंग 15 करोड़ रुपये के करीब आंकी जा रही थी, लेकिन पहले दिन फिल्म 12 करोड़ पर सिमट कर रह गई है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने होली वाले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' पर भारी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchhan Paandey VS The Kashmir Files: Advance booking, Box Office Collection, Screens of vivek agnihotri and akshay kumar film
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कहां हुई कितनी एडवांस बुकिंग

शहर एडवांस बुकिंग
मुंबई
  • बच्चन पांडे - 10-15 फीसदी
  • द कश्मीर फाइल्स - 70-75 फीसदी
दिल्ली-एनसीआर
  • बच्चन पांडे - 10 फीसदी
  • द कश्मीर फाइल्स - 60-65 फीसदी
बंगलुरू
  • बच्चन पांडे - बहुत कम
  • द कश्मीर फाइल्स - 60-65 फीसदी
अहमदाबाद
  • बच्चन पांडे - 10-15 फीसदी
  • द कश्मीर फाइल्स - 90-95 फीसदी
चेन्नई
  • बच्चन पांडे - 25-30 फीसदी
  • द कश्मीर फाइल्स - 70-75 फीसदी
हैदराबाद
  • बच्चन पांडे - 20 फीसदी
  • द कश्मीर फाइल्स - 40 फीसदी

Bachchhan Paandey VS The Kashmir Files: Advance booking, Box Office Collection, Screens of vivek agnihotri and akshay kumar film
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे की स्क्रीन्स हुईं कम 
'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों का मजबूत समर्थन मिला है। पिछले शुक्रवार को 600 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म, सोमवार को 2000 स्क्रीन तक आ पहुंची। खबरें आ रहीं थीं कि वीकेंड पर इन 2000 स्क्रीनों को बढ़ाकर 2500 कर दिया जाएगा। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने 2500 नहीं बल्कि 4000 स्क्रीन्स के साथ दूसरे हफ्ते में प्रवेश किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पहले 2500 पर्दे पर रिलीज होने जा रही थी। वहीं, अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed