अमरीन कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘बैड बॉय’ से बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आने से पहले ही वह लुक्स को लेकर काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर उन्हें कियारा आडवाणी के नाम से भी संबोधित किया जा रहा था, जो अभिनेत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। अब अमरीन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Amrin Qureshi: 'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है', कियारा आडवाणी से कंपेयर किए जाने पर फूटा अमरीन का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अमरीन और नमाशी दोनों की बॉलीवुड की पहली फिल्म है। हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। इस फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।
Sooraj Pancholi: मेरी जिंदगी के 10 साल कौन लौटाएगा? जिया खान मामले पर कोर्ट के फैसले के बाद बोले सूरज पंचोली
अमरीन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कियारा आडवाणी से खुद को कंपेयर किए जाने पर कहा, ‘मैं अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थी और लोगों ने मुझे कियारा आडवाणी कहा। यह कहने का सिलसिला शुरू हुआ और फिर सभी ने इसी तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया। लोग यह भी कहते हैं कि मैं उनकी कॉपी करती हूं।’
Citadel Twitter Review: प्रियंका-रिचर्ड की सीरीज 'सिटाडेल' पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया, तारीफ के साथ मिले ताने
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘यह चीजें यहीं नहीं रुकीं। कुछ खबरें भी आईं, जिसमें मुझे मेरे लुक्स को लेकर भी ट्रोल किया गया और मुझपर कॉपी करने का आरोप भी लगा। मैं सभी से अपील करना चाहूंगी कृपया मुझे यह टैग देना बंद करें। मैं अभी भी फिल्मी करियर के बढ़ते चरण में हूं और मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।’ कियारा को लेकर अमरीन ने कहा, 'कियारा बहुत खूबसूरत हैं और मैं उन्हें पसंद करती हूं। लेकिन मुझे गुस्सा आता है जब लोग लगातार मेरी तुलना उससे करते हैं। हर चीज की एक सीमा होती है। मेरा लक्ष्य अपनी एक पहचान बनाना है। मैं रोजाना इसके लिए काम करती हूं।’
Bollywood Movies: सिनेमाघरों में नहीं चला था इन फिल्मों का जादू, लेकिन ओटीटी पर बिखेरा जलवा
अपनी फिल्म को लेकर अमरीन ने कहा कि मुझे आशा है कि दर्शक हमारी फिल्म पर भी उतना ही प्यार और सराहना बरसाएंगे, जितना उन्होंने हमारे सभी गानों पर किया है।आपको बता दें कि बता दें कि फिल्म ‘बैड बॉय’ रिलीज हो चुकी है और दर्शक अमरीन के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।