फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz: एमी विर्क ने की दिलजीत की तारीफ, कहा-उन्होंने बॉलीवुड में पंजाबी कलाकारों की रूढ़िवादिता को तोड़ा है

Tue, 02 Jul 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Jul 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Bad Newz actor Ammy Virk Says Diljit Dosanjh Broke Stereotype of Punjabi Actors In Bollywood
एमी विर्क और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम diljitdosanjh, ammyvirk

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़े पोस्टर ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। इसी बीच निर्माताओं ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया था, जिसे देख दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वह यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। अब हाल ही में, पंजाबी अभिनेता एमी विर्क ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने पंजाबी कलाकारों की रूढ़िवादी सोच को तोड़ा है।

Bad Newz actor Ammy Virk Says Diljit Dosanjh Broke Stereotype of Punjabi Actors In Bollywood
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम ammyvirk

लॉन्च के मौके पर एमी विर्क ने कहा, "धर्मा प्रोडक्शंस, करण जौहर, आनंद तिवारी, विक्की पाजी और तृप्ति के साथ काम करना एक सपना है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मैं कई और मनोरंजक फिल्मों का हिस्सा बनूंगा। पंजाब से आना और इन बड़ी मनोरंजक फिल्मों में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इससे पहले दिलजीत पाजी ने आकर पंजाबी अभिनेताओं की रूढ़ि को तोड़ा था, जिससे हमें यहां अच्छा काम मिला। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम से पंजाब और आप सभी को गौरवान्वित करूंगा।"

Bad Newz actor Ammy Virk Says Diljit Dosanjh Broke Stereotype of Punjabi Actors In Bollywood
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम ammyvirk

उन्होंने आगे कहा, "बॉलीवुड में यह मेरी पहली कमर्शियल एंटरटेनर है और इंडस्ट्री में काम करने और रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार और विक्की पाजी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद, सभी पंजाबी कलाकारों के साथ काम करना बहुत मजेदार था।" उन्होंने पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की तुलना करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था और सेट पर बहुत मजेदार माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz actor Ammy Virk Says Diljit Dosanjh Broke Stereotype of Punjabi Actors In Bollywood
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम ammyvirk

अभिनेता ने पंजाबी इंडस्ट्री के बारे में कहा, "पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में, हमें जब भी समय मिलता है शूटिंग शुरू कर देते हैं। कोई अलार्म या शेड्यूल नहीं होता। यहां, वे बेहद पेशेवर हैं और इतनी जल्दी काम शुरू करते हैं और यहां की फिल्मों के बजट को देखते हुए हमारी सोच के विपरीत समय पर खत्म करते हैं।"

विज्ञापन
Bad Newz actor Ammy Virk Says Diljit Dosanjh Broke Stereotype of Punjabi Actors In Bollywood
बैड न्यूज ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल 'अखिल चड्ढा', तृप्ति डिमरी 'सलोनी' और एमी विर्क 'गुरबीर पाजी' के किरदार में हैं। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Juhi Chawla-SRK: जूही ने बताया शाहरुख खान ने क्यों बोला था 'क..क..क..किरण', इस निर्देशक को देख आया था विचार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed