बॉलीवुड के शानदार अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को उनका कॉमिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 'बैड न्यूज' में विक्की के अलावा तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, एमी ने विक्की कौशल की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता भी बताया है।
Bad Newz:'पंजाबी गानों को हिट बनाने के लिए विक्की जिम्मेदार हैं', एमी विर्क ने बांधे अभिनेता की तारीफों को पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमी विर्क ने विक्की के साथ समय बिताने को सेट पर सबसे मजेदार अनुभवों में से एक बताया है। न्यूज18 शोशा के साथ एक नए इंटरव्यू के दौरान, एमी विर्क ने अपने सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। एमी ने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म के प्रचार के दौरान अपने भीतर के ब्रोमांस को चैनल किया है।
उन्हें विक्की को "भाई" बताते हुए कहा, "मुझे हमारी फिल्म का प्रचार करना बहुत अच्छा लगा, क्योंकि हमने हर शहर में खूब मौज-मस्ती की, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और साथ में शानदार संगीत सुना।" इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल को एक बेहतरीन अभिनेता भी बताया है। एमी ने कहा कि विक्की के अंदर दिखावापन नहीं है और वह एक सच्चे इंसान हैं।
एमी विर्क ने खुलासा किया था कि उन्होंने सेट पर घंटों पंजाबी गाने बजाए और ट्रैक के जरिए विक्की कौशल के साथ उनकी बॉन्डिंग भी बनी। एमी ने कहा कि पंजाबी गानों को हिट बनाने के लिए विक्की जिम्मेदार हैं और वह इसका श्रेय नहीं लेते हैं। एमी ने बताया कि इसके लिए वह विक्की कौशल को डांटते भी हैं। हालांकि, अभिनेता फिर भी इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।
वर्कफ्रंट की करें तो एमी विर्क अगली बार अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' नजर आएंगे। यह स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। '83' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद एमी एक अभिनेता के तौर पर काफी सफल रहे हैं।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने छोड़ी मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा'? हैरान करने वाली वजह आई सामने