फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: जॉर्डन से फिल्म की शूटिंग पूरी करके वापस लौटे अक्षय-टाइगर, पोस्ट साझा कर दिया अपडेट

Fri, 02 Feb 2024 03:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 02 Feb 2024 03:14 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म का जॉर्डन शेड्यूल पूरा कर लिया है। अक्षय और टाइगर आज फिल्म की शूटिंग पूरी करके जॉर्डन से वापस लौट आए हैं। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Return From Jordan as they Finish Film Shooting
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही 'बड़े मियां छोटे मियां' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के मनमोहक पोस्टरों की रिलीज ने फैंस के बीच उत्साह बरकरार रखा है। वहीं, फिल्म का टीजर भी दर्शकों को बेहद पसंद आया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म का जॉर्डन शेड्यूल पूरा कर लिया है। अक्षय और टाइगर आज फिल्म की शूटिंग पूरी करके जॉर्डन से वापस लौट आए हैं। 

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Return From Jordan as they Finish Film Shooting
बड़े मियां छोटे मियां जॉर्डन शेड्यूल रैपअप - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ मानुषी छिल्लर भी अपनी जॉर्डन शेड्यूल की शूटिंग पूरी करके वापस लौट आई हैं। वहीं, वाशु भगनानी और जैकी भगनानी अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके जॉर्डन से वापस लौट आए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने शूट खत्म होने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ कीचड़ में सने हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा था, 'उन्हीं पुराने मीम्स से थक चुका हूं, यहां कुछ नया मड-टेरियल है।' 

Poonam Pandey Death: नहीं रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Return From Jordan as they Finish Film Shooting
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की टीम ने जॉर्डन में कई गानों की शूटिंग की है। अक्षय ने पोस्ट साझा कर जॉर्डन के लोगों को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टाइगर के साथ भी एक दिलचस्प तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों सितारे कैमरे की तरफ पीठ किए हुए चट्टान के ऊपर खड़े होकर जॉर्डन के खूबसूरत नजारे का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Return From Jordan as they Finish Film Shooting
फिल्म: बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार द्वारा साझा की गई तस्वीर में दोनों अभिनेता पूरी तरह से सफेद पोशाक में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अक्षय ने लिखा- 'अविस्मरणीय फिल्मांकन अनुभव के लिए धन्यवाद जॉर्डन। बड़े मियां छोटे मियां की पूरी टीम को जॉर्डन के लोगों ने जो प्यार और स्नेह दिखाया है, उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।' फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बीच गेम का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था।   

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Return From Jordan as they Finish Film Shooting
बड़े मियां छोटे मियां टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस सितारों के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

CCL 2024: इस ओटीटी पर स्ट्रीम होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का 10वां सीजन, चौका-छक्का लगाते दिखेंगे ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed