अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने पिंक के बाद एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। डायरेक्टर सुजॉय घोष इससे पहले फिल्म कहानी लेकर आए थे। विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म कहानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद सभी को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थी। कलेक्शन पर नजर डालें तो वो इस पर खरे उतरते नजर आए।
अमिताभ-तापसी की 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर हिट, 10वें दिन 'कैप्टन मार्वल' को छोड़ दिया पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'बदला हिट हो गई है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म मजबूती के साथ पकड़ बनाए हुए है। शनिवार तक फिल्म ने कुल 48.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 57.40 करोड़ जुटा लिए हैं।' अभी तक रविवार के आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। माना जा रहा है वीकेंड पर फिल्म ने 6-7 करोड़ के बीच कमाई की होगी।
#Badla is a HIT... Witnesses solid growth on [second] Sat... Will cross ₹ 50 cr today [Sun]... Superb trending... Will score even after #Kesari release... Has potential to cross ₹ 75 cr... [Week 2] Fri 4.05 cr, Sat 6.60 cr. Total: ₹ 48.65 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 57.40 cr.
बदला ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पिंक (35.91 करोड़) और 102 नॉट आउट (27.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत एक बड़ा बाजार बन चुका है, साथ ही इन फिल्मों का एक अलग दर्शक वर्ग भी है। बदला के साथ ही रिलीज हुई कैप्टन मार्वल ने पहले हफ्ते शानदार कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, पहले हफ्ते फिल्म ने 56.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ और शनिवार को 5 करोड़ जुटाए। इस तरह फिल्म ने अभी तक कुल 64.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।