अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी पिंक के बाद एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई दे रही है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई बदला से दर्शकों समेत क्रिटिक्स को काफी उम्मीदें हैं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इससे पहले कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब सुजॉय एक बार फिर सस्पेंस थ्रिलर लेकर दर्शकों के सामने आए हैं।
अमिताभ-तापसी की जोड़ी ने ऐसे लिया 'बदला', जानें पहले दिन कितना रहा 'कैप्टन मार्वल' का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को बदला ने धीमी शुरुआत के बाद दोपहर को अच्छी रफ्तार पकड़ ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बदला ने पहले दिन 5.04 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि माना जा रहा था कि ये 4 करोड़ तक का कलेक्शन में कामयाब रहेगी।
#Badla goes from strength to strength on Day 1... Picked up speed late afternoon onwards at metros, with appreciable growth in evening... Strong word of mouth has come into play... Should witness substantial growth on Day 2 and 3... Fri ₹ 5.04 cr. India biz. Gross: ₹ 5.94 cr.
फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने 10 साल पहले शुरू कर दी थी। पहले इसमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी। बाद में स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
हॉलीवुड फिल्मों का भारत में क्रेज बढ़ता जा रहा है। मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों का एक अलग दर्शक वर्ग बन गया है। ऐसे में जब कैप्टन मार्वल रिलीज हुई तो मेट्रो शहरों के दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। फिल्म में पहली बार सुपरवूमेन को इंट्रोड्यूस किया गया है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, कैप्टन मार्वल फिल्म ने पहले दिन करीब 13.50 से 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में एक्ट्रेस ब्री लार्सन (Brie Larson) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।