फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवस पर बोलीं विद्या बालन, 'अगर लोगों को हमेशा 'डर्टी पिक्चर' ही देखनी है तो क्या बुराई है'

Sat, 09 Mar 2019 12:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 09 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan said its okay if sexuality brings the audience to theaters
vidya balan - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा विद्या बालन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी बात कही है। उन्होंने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में महिलाओं की बॉडी शेमिंग पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने साल 2011 में आई डर्टी पिक्चर से जुड़े अपने कई किस्सों को भी याद किया है। साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म के बाद दर्शकों के बीच उनकी कैसी इमेज बन गई थी।
Vidya Balan said its okay if sexuality brings the audience to theaters
विद्या बालन - फोटो : फिल्म
गौरतलब है कि विद्या बालन की डर्टी पिक्चर साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। अभिनेत्री ने बताया- जब मैंने डर्टी पिक्चर की तो लोग कहने लगे कि मैं सिर्फ सेक्स जैसे किरदार के लिए हूं। 
Vidya Balan said its okay if sexuality brings the audience to theaters
vidya balan - फोटो : file photo
फिल्म में अपने किरदार का जिक्र करते हुए विद्या बालन ने कहा- सिल्क ने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपनी बॉडी का इस्तेमाल किया। मैंने कहती हूं कि ठीक है,अगर वह चीज दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आती है, क्योंकि इसके बाद ही तुम उसकी कहानी जान पाओगे। अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को लेकर और भी कई बड़ी बातें कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan said its okay if sexuality brings the audience to theaters
vidya balan - फोटो : file photo
महिलाओं की बॉडी शेमिंग के अलावा विद्या बालन ने बताया कि किस तरह से फिल्मों में महिलाओं के बोल्ड रोल को दिखाया जाने लगा है। उन्होंने 2016 में आई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' और हाल ही में अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का जिक्र करते हुए फिल्मों में महिलाओं के किरदार की भी व्याख्या की।
विज्ञापन
Vidya Balan said its okay if sexuality brings the audience to theaters
vidya balan - फोटो : file photo
बात करें विद्या बालन के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा भूमिका सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed