फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरावट के बाद अमिताभ-तापसी की 'बदला' ने पकड़ी रफ्तार, 6वें दिन इतना किया कलेक्शन

Thu, 14 Mar 2019 06:44 PM IST
Vikas Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
badla box office collection day 6 Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu film
Badla film - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' ने अपनी रफ्तार रुकने नहीं दी है। रोमांच और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की तो तारीफ हो ही रही है साथ ही अमिताभ और तापसी की जोड़ी को फिल्म 'पींक' के बाद एक बार फिर से सराहा जा रहा है।
badla box office collection day 6 Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu film
Badla film amitabh - फोटो : you tube
फिल्म को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि भले ही शुरुआत धीमी हो लेकिन अब फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया फिल्म ने छठे दिन 3.55 करोड़ की कमाई की है। ट्वीट में लिखा- फिल्म ने वीक डेज में भी अच्छा बिजनेस किया है। 
badla box office collection day 6 Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu film
Badla film - फोटो : twitter
रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 5.04 करोड़, शनिवार 8.55 करोड़, रविवार 9.61 करोड़, सोमवार 3.75, मंगलवार 3.85 और बुधवार को 3.55 का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने अब तक 34.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
badla box office collection day 6 Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu film
badla
8 मार्च को रिलीज हुई 'बदला' के लिए अच्छी बात ये है कि आने वाले शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका फायदा निश्चित रूप से इसे मिलेगा। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
badla box office collection day 6 Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu film
badla
कुल मिलाकर लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने जबरदस्त एक्टिंग की है। यही वजह है कि इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में दर्शक काफी संख्या में जुट रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed