नीता गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा ने पति को तलाक देने का फैसला किया है। मसाबा ने 3 साल पहले मधु मंटेना (Madhu Mantena) से शादी की थी। मसाबा ने अपने तलाक की जानकारी वैसे तो बीते साल अगस्त में ही दे दी थी लेकिन रिश्ते को सुधारने के लिए उन्होंने मौका दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मसाबा ने अब तलाक देने का फैसला फाइनल कर लिया है। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी दे दी है।
मधु मंटेना से 3 साल बाद तलाक लेने जा रही हैं नीना गुप्ता की बेटी, मां ने 10 साल पहले की है शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मसाबा ने पति से अलग होने का मन बना लिया है। यहां तक कोर्ट में अर्जी भी दे चुकी हैं। मसाबा ने पिछले साल ट्वीट किया था- 'बड़े ही दुख के साथ आपको ये बताना चाहती हूं कि मैंने और मधु ने तलाक लेने का फैसला किया है । हमने यह फैसला अपने बड़ों और पैरेंट्स से पूछकर लिया है । हम चाहते हैं कि जबरदस्ती एक साथ रहने से अच्छा है कि अलग होकर एक दूसरे की इज्जत करें।'
— Masaba (@MasabaG) August 25, 2018
मसाबा ने आगे लिखा - 'हम एक-दूसरे और अपनी शादी से ब्रेक ले रहे हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं हमें कि जिंदगी से क्या चाहिए । ये हमारे लिए मुश्किल समय है । इस समय हमें प्राइवेसी की सख्त जरूरत है। हम अभी इतने मजबूत नहीं बन पाए हैं कि किसी के सवालों का जवाब दे सकें।' मसाबा ने यह पोस्ट 25 अगस्त, 2018 को किया था। इस पोस्ट के ठीक 7 महीने बाद मसाबा ने कोर्ट में अर्जी डाल दी है।
मसाबा नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडियन क्रिकेट विविअन रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने विविअन रिचर्ड्स से शादी नहीं की थी और अपनी बेटी को अकेले ही पाला। मसाबा बॉलीवुड की एक फेमस और सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति मधु एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। मधु 'गजनी', 'रण' और 'मौसम' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
बहुत की कम लोग जानते होंगे नीना गुप्ता ने 10 साल पहले ही बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने बताया था, 'पहले हम दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। वो अच्छे इंसान हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।'