फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत पर आमिर खान ने पहली बार दिया बयान, बोले- 'अच्छा वो मुझसे नाराज हैं...'

Thu, 14 Mar 2019 05:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 14 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan React on kangana ranaut allegations
Aamir khan

अपने विवादस्पद बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आमिर खान पर मणिकर्णिका को प्रमोट न करने का आरोप लगाया था। कंगना ने आमिर को इसलिए निशाने पर लिया क्योंकि उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका' नहीं देखी।

Aamir khan React on kangana ranaut allegations
Aamir khan
आमिर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे कंगना की नाराजगी पर सवाल पूछा तो आमिर ने कहा- 'अच्छा कंगना नाराज हैं। मुझे पता नहीं है। ऐसा उन्होंने मुझे तो नहीं बोला है लेकिन मैं इस बारे में उनसे बात करके जवाब दूंगा।'
Aamir khan React on kangana ranaut allegations
kangana ranaut
कंगना ने आमिर खान पर भी निशाना साधते हुए कहा था- आमिर ने मुझे अपनी फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' देखने के लिए फोन करके बुलाया। मैं अंबानी हाउस गई क्योंकि ये फिल्में वूमेन इंपॉवरमेंट पर थी लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आमिर मेरे बुलाने पर कभी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan React on kangana ranaut allegations
kangana ranaut
इतनी ही नहीं कंगना ने आलिया पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था- आलिया ने अपने ट्रेलर्स भेजे और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया।
 
विज्ञापन
Aamir khan React on kangana ranaut allegations
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
बात करें आमिर की तो अपने जन्मदिन का जश्न आमिर खान (Aamir Khan) ने मीडिया के साथ मनाया। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडियाकर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान आमिर खान ने न केवल पत्नी किरण राव को केक खिलाया। आपको बता दें, आमिर खान आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed