{"_id":"5e7b26488ebc3e78bc6b6e97","slug":"badshah-and-jacqueline-fernandez-new-song-genda-phool-will-release-on-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गेंदा फूल' के साथ बादशाह करेंगे देसी वापसी, जैकलीन लगाएंगी डांस का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गेंदा फूल' के साथ बादशाह करेंगे देसी वापसी, जैकलीन लगाएंगी डांस का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गेंदा फूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मर्सी, मूव योर बॉडी लाइक, डीजेवाले बाबू जैसे कई सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज देकर रैप से सजा चुके रैपर बादशाह अपने नए गीत 'गेंदा फूल' के साथ वापस आ रहे हैं। जिस तरह से उनके हर म्यूजिक वीडियो में एक लोकप्रिय अभिनेत्री का चेहरा नजर आता है, ठीक उसी कड़ी में इस वीडियो में भी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लटके-झटके मारती नजर आने वाली हैं। निर्माताओं ने कल बृहस्पतिवार को इस गाने को रिलीज करने का फैसला किया है।
2 of 4
गेंदा फूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस गाने का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है। सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ उनका यह तीसरा गाना है। गाने के बारे में स्नेहा कहती हैं, 'यह गाना हमने 27 फरवरी को शूट किया है, और संपादित करके तैयार था। हमने इसे अब लांच करने का फैसला किया है क्योंकि दर्शकों को एक नए संगीत और दृश्य को दिखाने का यही सही वक्त है।'
3 of 4
गेंदा फूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस गाने की शूटिंग दो दिन में पूरी की गई थी। प्रोमो के बारे में जानकारी देते हुए स्नेहा ने कहा, 'प्रोमो के लिए बादशाह ने कुछ स्टंट किये हैं। एक्शन निर्देशक सुनील रोड्रिग्ज की देख रेख में उन्होंने आग के साथ कुछ वास्तविक सीन दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गेंदा फूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब तक किए सहयोग के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हुए बादशाह कहते हैं, 'मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने अभी तक मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया है। मैंने अभी तक सिर्फ उसी तरह के गीत बनाने की कोशिश की है, जो आसपास के माहौल को खुद से जोड़ने की कोशिश करें। अब मैं एक और गीत 'गेंदा फूल' लेकर आ रहा हूं, जो मेरे लिए बहुत खास है। मुझे आशा है कि जिस तरह से आपने अब तक मेरा साथ दिया है, उसी तरह इस गाने को भी आप भरपूर प्यार देंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।