सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा की मां का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने लिखी भावुक कर देने वाली पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 12 Apr 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bahu Hamari Rajnikant fame Riddhima Pandit mother died due to corona actress pen down an emotional post
मां के साथ रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस देश में एक बार फिर पैर पसार रहा है और लोग फिर इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। संक्रमितों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ ही कई लोगों की इस वायरस के चलते मौत हो रही है। पिछले दिनों ही 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल की अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने कोरोना के चलते अपनी मां को खो दिया। उन्हें अपनी मां के निधन का गहरा धक्का लगा है। रिद्धिमा की मां 68 साल की थीं। इस समय रिद्धिमा कठिन दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए स्पेशल नोट लिखा है।

Trending Videos
Bahu Hamari Rajnikant fame Riddhima Pandit mother died due to corona actress pen down an emotional post
रिद्धिमा पंडित की मां - फोटो : Instagram

बता दें कि रिद्धिमा की मां कई सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहीं थीं। रिद्धिमा ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, 'हाय मम्मा मॉमजी छोटी बेबी ऐसे ही मैं आपको बुलाया करती थी। मैं आपको बहुत बुरी तरह मिस कर रही हूं पर मैं आपकी मौजूदगी का एहसास कर सकती हूं। आप मुझे इशारे करती रहती हैं आपके साथ बिताए यादगार पल ही हैं जो आपने हमारे लिए छोड़े हैं। अपनी पूरी जिंदगी इतने निस्वार्थ भाव से हमारे नाम करने के लिए आपका धन्यवाद'।







View this post on Instagram

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahu Hamari Rajnikant fame Riddhima Pandit mother died due to corona actress pen down an emotional post
मां के साथ रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram

रिद्धिमा सिर्फ यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हूं कि अब मैं अपने दोस्तों के आगे ये बड़ाई नहीं कर पाउंगी कि मैं मम्मी के हाथ का गुज्जु खाना भेज रही हूं, ना आपसे कुंकिग सीखी, पता नहीं मेरे बच्चे क्या खाएंगे। अरे पर मैं तो खुद को बच्ची समझती हूं और ये सोचना अच्छा नहीं लगता कि अब कभी आपके हाथ के बने खाने का स्वाद नहीं चख पाउंगी'।

Bahu Hamari Rajnikant fame Riddhima Pandit mother died due to corona actress pen down an emotional post
मां के साथ रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram

आगे रिद्धिमा ने भावुक कर देने वाली बातें लिखीं कि, 'आपका नाम मेरे फोन पर अब कभी फ्लैश नहीं होगा। दवा ना लेने या ठीक से खाना नहीं खाने को लेकर अब कभी आप पर चिल्ला नहीं पाउंगी। तकलीफ में होने के बाद भी आपने अपनी जिंदगी के आखिरी पांच साल मेरे लिए जिए। मुझे पता है मम्मा मुझे पता है और मैं खुश हूं कि आपका सारा दर्द और सारी तकलीफ खत्म हो चुकी है मैं आपको वहां ऊपर चमकते हुए महसूस कर सकती हूं हम सभी पर आपका आशीर्वाद रहे लव यू मां हमेशा। अब कोई दर्द नहीं सिर्फ खुशियां आप सुकुन से आराम करने की हकदार हैं पर मुझे पता है आप शक्ति के साथ आराम करेंगी।लव यू मेरी बेस्ट मां'।

विज्ञापन
Bahu Hamari Rajnikant fame Riddhima Pandit mother died due to corona actress pen down an emotional post
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media

रिद्धिमा के इस नोट को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। उनके दोस्त और सेलेब्स भी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं । बता दें कि रिद्धिमा पंडित 'बहू हमारी रजनीकांत' शो से काफी मशहूर हुई थीं। इस शो में उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था । इसके अलावा साल 2019 में रिद्धिमा 'फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की सेकेंड रनर अप रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed