फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' एक्ट्रेस को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड, इस फिल्म से जीता था फैंस का दिल

Thu, 12 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Bahubali actress Tamannaah Bhatia to be granted Dadasaheb Phalke Excellence award
तमन्ना भाटिया

बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा चुकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को जी अप्सरा अवॉर्डस में श्रीदेवी पुरस्कार जीतने के बाद अब जल्द ही दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 'बाहुबली' फिल्म में अच्छा अभिनय करने के लिए दिया जा रहा है। 

Bahubali actress Tamannaah Bhatia to be granted Dadasaheb Phalke Excellence award
तमन्ना भाटिया

'बाहुबली' एक्ट्रेस के नाम से मशहूर तमन्ना ने एक बयान में कहा कि मैं भारतीय सिनेमा में दादा साहेब फाल्के की विशाल भागीदारी के बारे में जान कर बड़ी हुई हूं। फाउंडेशन से पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है। बता दें कि फिलहाल तमन्ना तेलुगू फिल्म 'ना नूवे' ( Naa Nuvve) में काम कर रही हैं जो बॉलीवुड फिल्म 'क्वीन' की रीमेक है। 
 

Bahubali actress Tamannaah Bhatia to be granted Dadasaheb Phalke Excellence award
ranveer singh

तमन्ना भाटिया से पहले बॉलीवुड के 'खिलजी' यानी रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी 'दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड' से नवाजे जाने का ऐलान किया जा चुका है। यह अवॉर्ड मुंबई स्थित दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन द्वारा 21 अप्रैल को दिया जाएगा। बता दें कि अनुष्का को यह अवॉर्ड फिल्म 'एनएच 10' में सफल निर्माता के तौर काम करने के लिए दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali actress Tamannaah Bhatia to be granted Dadasaheb Phalke Excellence award
Ranveer Singh

वहीं रणवीर को यह सम्मान उनकी फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' के किरदार के लिए दिया जाएगा। फिल्म में उनके किरदार को आलोचकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खास बात यह है कि रणवीर के किरदार की सभी ने तारीफ ही नहीं की है, बल्कि 'पद्मावत' उनकी पहली ऐसी फिल्म है जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। 'पद्मावत' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए रणवीर को बेस्ट ऐक्टर के तौर पर मिलने वाला यह उनका तीसरा अवॉर्ड होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed