फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thackeray trailer: ना तब कोई बाला साहेब को रोक सका, ना आज रोक पाएगा

Wed, 26 Dec 2018 03:03 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 26 Dec 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic trailer launch live updates Nawazuddin Siddiqui reach venue
Thackeray trailer

शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक का ट्रेलर आज मुंबई में हुए इवेंट में रिलीज किया गया। ठाकरे के ट्रेलर में जिस तरह से मुंबई बम धमाके और राम मंदिर विवाद को दर्शाया है, उसपर सेन्सर बोर्ड ने उंगली उठाई है।


फिल्म के लेखक व निर्माता शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा, "जिस प्रकार बालासाहेब को तब कोई नहीं रोक पाया, कोई उनपर सवाल नहीं उठा पाया वैसे ही अब इस फिल्म पर कोई भी सवाल उठाने की जुर्रत नहीं कर सकता, वह खुद ही सेन्सर बोर्ड हैं।"
ट्रेलर लांच के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दूसरे तमाम मेहमान लॉन्चिंग इवेंट में पहुंच चुके हैं। नवाज ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे बायोपिक के लिए बाल ठाकरे का किरदार उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है।

Bal Thackeray Biopic trailer launch live updates Nawazuddin Siddiqui reach venue
Thackeray trailer

लॉन्चिंग के लिए ख़ास तैयारियां की गई थी। बता दें इवेंट में फिल्म के लेखक संजय राउत भी पहुंच चुके हैं।इस बीच खबर है कि इस फिल्म के कुछ सीन्स से सेंसर बोर्ड को आपत्ति है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के तीन सीन्स और दो डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है। इन सीन्स में से एक बाबरी मस्जिद का सीन है। इवेंट में उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मी के साथ पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मौजूद शिवसेना नेताओं ने कहा कि जहां बाला साहेब ठाकरे को असल ज़िंदगी में उनके विपरीत हाथ उठाने की हिम्मत तक नहीं कर सकता था, वहीं शायद इस फिल्म के विपरीत कोई चूं भी नहीं बोल पाएगा। जैसे उनको किसी में भी रोकने की हिम्मत ना थी वैसे ही शायद इस फिल्म को कोई नहीं रोक पाएगा। 

 

Bal Thackeray Biopic trailer launch live updates Nawazuddin Siddiqui reach venue
Thackeray trailer
ट्रेलर वडाला (मुंबई) स्थित कार्निवाल आईमैक्स में लॉन्च किया गया। जहां एंट्री गेट पर ही बाला साहब ठाकरे का कट आउट लगाया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बाल ठाकरे का चश्मा, सिगार, शॉल और कुर्ता भी रखा गया है। बता दें फिल्म करने के बाद नवाजुद्दीन बाला साहब ठाकरे की खूबियां गिना रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic trailer launch live updates Nawazuddin Siddiqui reach venue
Thackeray trailer
इस बीच संजय राउत ने कहा है कि बायोपिक के कुछ सीन काटे गए हैं लेकिन ट्रेलर रिलीज होगा। उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे 50 सालों से अधिक वक्त तक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे। हम उनको वैसे ही दिखा रहे हैं। इसमें आपत्ति की कोई आवश्यकता नहीं है। फिल्म अभिजीत पानसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के कुछ लुक पहले ही सामने आ चुके हैं। जिसमें नवाज हूबहू बाला साहब ठाकरे लग रहे थे।
 

 
विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic trailer launch live updates Nawazuddin Siddiqui reach venue
Thackeray
इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहेब ठाकरे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने माहौल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल सेट बनाया था। उन्होंने लॉन्च में बाल ठाकरे की हरकतों को भी प्रदर्शित किया। जिसमें परिवार और राजनेताओं द्वारा भाग लिया गया। ठाकरे अपने समय की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों में से एक और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित है।यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed