'बाला' आयुष्मान खुराना की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं ऐसे में सभी की निगाहें 'बाला' पर थीं। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा ही साथ ही दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 'बाला' का जलवा सातवें दिन भी कायम, एक हफ्ते में कमा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाला' ने रिलीज के पहले शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़, रविवार को 18.07 करोड़, सोमवार को 8.26 करोड़, मंगलवार को 9.52 करोड़ और बुधवार को 5.20 करोड़ कमाए। अभी तक के आंकड़ों को देखकर अनुमान है कि गुरुवार को भी फिल्म ने 5 करोड़ के करीब बिजनेस किया होगा। इस तरह फिल्म ने एक हफ्ते में 72 करोड़ जुटा लिए हैं।
फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियों उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान का बाल झड़ना शुरू हो जाता है। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें।
'बाला' के बारे में आयुष्मान ने कहा- 'फिल्म बाला से हमने एक बहुत ही मजबूत और ठोस सामाजिक संदेश मनोरंजक तरीके से देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के साथ रिश्ता जोड़ लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी और यही वह बात है जिसके जरिए हम 'बाला' में जो कुछ कहना चाह रहे हैं उसका असर होगा और हम सामाजिक सोच की दिशा बदल सकेंगे।'
'बाला' को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं।
म्यूजिक डायरेक्टर शेखर को 3 अंडों की सफेदी के लिए चुकाने पड़े इतने रुपये, बिल देखकर चौंक जाएंगे