{"_id":"60dc0316055f6a6903611cb3","slug":"balika-vadhu-avika-gor-emotional-posts-on-13-kg-weight-loss-journey-go-viral-says-she-broke-down-after-seeing-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मेशन: कभी खुद को आईने में भी देखना पसंद नहीं करती थी अविका गौर, वजन घटाने के बाद देखिए उनकी ग्लैमरस तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रांसफॉर्मेशन: कभी खुद को आईने में भी देखना पसंद नहीं करती थी अविका गौर, वजन घटाने के बाद देखिए उनकी ग्लैमरस तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर आनंदी बनकर अपनी मासूमियत से लोगों का दिल चुरा लेने वाली अविका गौर आज बेहद मशहूर हैं। 30 जून 1997 को जन्मीं अविका इस साल अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। गुजराती फैमिली में जन्मीं अविका के पिता समीर गौर इन्श्योरेंस एजेंट हैं। वहीं, उनकी मां चेतना गौर हाउसवाइफ हैं। अविका गौर ने 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में बहुत मशहूर बना दिया था। बाल विवाह पर आधारित इस शो में उन्होंने एक शादीशुदा बच्ची का किरदार निभाया था।
अविका गौर बहुत छोटी उम्र से ही पर्दे पर राज करने लगी थीं। लेकिन बड़े होते- होते अविका को भी हर अभिनेता की तरह ही संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा है। अब हाल ही में अविका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संघर्ष के बारे में बताया है।
2 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक अभिनेत्री होने के नाते अविका को हमेशा फिट रहना था। लेकिन उन्हें असल जिंदगी में वजन बढ़ने की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि इस समस्या को अविका ने जल्दी ही दूर भी कर दिया। लेकिन इसी बीच उन्हें बेहद संघर्ष भी करना पड़ा था। जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है।
3 of 5
अविका गौर
- फोटो : Social media
अविका गौर का वजन एक वक्त काफी बढ़ गया था। अविका ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की थी। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन मे लिखा, 'मुझे अभी भी याद है, पिछले साल एक रात, जब मैंने खुद को आईने में देखा तो रो पड़ी। मैंने जो देखा वो मुझे अच्छा नहीं लगा। बड़े हाथ और पैर और थुलथुला पेट। मुझे बहुत कुछ छोड़ना था। अगर यह थायरॉइड या पीसीओडी की वजह से होता तो ठीक था, क्योंकि वो मेरे नियंत्रण से बाहर होता। लेकिन, यह इसलिए हुआ, क्योंकि मैंने कुछ भी खाया, कभी भी खाया और बिल्कुल वर्क आउट नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अविका गौर
- फोटो : Instagram: @avikagor
अविका ने आगे लिखा था, 'हमारे जिस्म को एहतियात की जरूरत होती है, लेकिन मैंने इसका सम्मान नहीं किया। मैंने खुद को इतना कोसा कि बाहर वालों की जरूरत ही नहीं पड़ी। फिर एक दिन फैसला किया कि बहुत हो चुका। मैंने सही चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। वो चीजें, जिन पर गर्व होना चाहिए जैसे कि नाच। जरूरी था कि मैं रुकूं नहीं। मेरे आस-पास के लोग मुझे गाइड कर रहे थे। कहानी लम्बी हो रही है। इसलिए छोटा करते हुए, आज सुबह मैंने खुद को आईने में देखा और महसूस किया कि अब नजर फिराने की जरूरत नहीं है। हमें दुखी रहने की बजाय इस पर काम करना चाहिए। अब मैं सहज महसूस तरती हूं। मेरे अंदर शांति है।'
विज्ञापन
5 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अविका गौर ने कलर्स टेलीविजन के धारावाहिक 'बालिका वधु' में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाकर अविका घर-घर में मशहूर हो गई थीं। उन्हें आनंदी नाम से ही पहचाना जाने लगा था। इसके बाद अविका को 'ससुराल सिमर का' धारावाहिक में रोली के किरदार में देखा गया। इसमें भी दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके अलावा अविका 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।