{"_id":"60dbf4d65699cf79d23fc214","slug":"taapsee-pannu-has-the-sassiest-answer-when-asked-if-she-misses-kangana-ranaut-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुबानी जंग 'मेरी जिंदगी में कंगना की कोई अहमियत नहीं', 'पंगा गर्ल' पर तापसी पन्नू का हमला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुबानी जंग 'मेरी जिंदगी में कंगना की कोई अहमियत नहीं', 'पंगा गर्ल' पर तापसी पन्नू का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच अक्सर तनातनी रहती है। ट्विटर पर उनका प्यार कई बार नजर आ चुका है। बीते दिनों तो तापसी और कंगना में खूब जुबानी जंग छिड़ी थी हालांकि अब कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। वहीं हाल ही में तापसी पन्नू से एक इंटरव्यू में जब कंगना को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने हर बात का सटीक और कड़क जवाब दिया। तापसी पन्नू से इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन हैं ऐसे में क्या आप उन्हें मिस करती हैं।
तो इसके जवाब में तापसी ने कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं। क्योंकि कंगना उनके जीवन में बिल्कुल प्रासंगिक नहीं है। हालांकि तापसी ने ये भी कहा कि कंगना एक एक्टर हैं और इस वजह से वो उनकी कलीग है। बस एक यही रिश्ता उन दोनों के बीच है। इसके अलावा कंगना उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखतीं।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Social media
तापसी ने कहा, 'मैं उन्हें मिस नहीं करती हूं, न ही मैंने उन्हें मिस किया। वो मेरी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखती हैं। वो एक एक्टर हैं, सहकर्मी के तौर पर मैं उनकी इज्ज़त करती हूं, लेकिन इससे ज्यादा वो मेरी लाइफ में कोई जगह नहीं रखती हैं। मेरे मन नें उनके लिए किसी भी तरह की भावना नहीं है न अच्छी और ना ही बुरी। मुझे लगता है प्यार और नफरत दोनों दिल से होते हैं।'
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : instagram
'अगर आप किसी से नफरत भी करते हैं तो वो आपके दिल से आता है। लेकिन उससे भी बुरी फीलिगं वो होती है जब आपको किसी के होने न होने से फर्क ही न पड़े। तो बस यही है, मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है’। आपको बता दें कुछ महीने पहले बंगाल चुनाव के बाद कंगना का ट्विटर बैन कर दिया गया था। जिसके बाद कंगना स्वदेशी एप कू पर एक्टिव हो गईं।'
हाल ही में साझा की गई तस्वीर में तापसी साड़ी के साथ जूते और काला चश्मा लगाए नजर आई थीं। इसपर रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया है। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था। बाद में उन्होंने वह स्टेटस हटा दिया और थोड़ी देर बाद उसमें कुछ बदलाव कर के दोबारा साझा किया।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत, रंगोली रणौत
- फोटो : Twitter
रंगोली ने कंगना की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कंगना सभी के लिए एक बेहतरीन स्टाइल आइकन हैं।' वहीं एक अन्य तस्वीर में रंगोली ने लिखा, 'उनका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करना और हमारे हैंडलूम उद्योग को पुनर्जीवित करना है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।