सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की प्रचंड जीत से प्रभावित हुईं पड़ोसी मुल्क की ये एक्ट्रेस, ज्वॉइन की भाजपा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Jun 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi actress Anju Ghosh join Bharatiya Janata Party after Tremendous victory of BJP
भाजपा की सदस्यता लेतीं बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष - फोटो : एएनआई
आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चुनाव के बाद भाजपा में अब तक कई राजनेता शामिल हो चुके हैं। अब इस कड़ी में बांग्लादेश की मशहूर अदाकारा अंजू घोष का भी नाम जुड़ चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
Trending Videos
Bangladeshi actress Anju Ghosh join Bharatiya Janata Party after Tremendous victory of BJP
Anju Ghosh - फोटो : social media
गौरतलब है कि अंजू घोष को बांग्ला फिल्म Beder Meye Josna से लोकप्रियता मिली थी। ये फिल्म साल 1989 में आई थी। इस फिल्म को बांग्लादेशी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। कई बांग्लादेेशी फिल्में करने के बाद अंजू घोष लंबे समय से बंगाली सिनेमा में भी काम कर रही हैं। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi actress Anju Ghosh join Bharatiya Janata Party after Tremendous victory of BJP
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि अंजू घोष से पहले बॉलीवुड के कई सितारे भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कई सितारे न केवल भाजपा में शामिल हुए बल्कि चुनाव भी लड़ा है। गोरखपुर सीट पर बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के एक्टर रवि किशन ने भी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। रवि किशन के अलावा सनी देओल ने भी भाजपा की गुरदासपुर सीन से चुनाव लड़ा और पहली बार संसद पहुंचे हैं। 
Bangladeshi actress Anju Ghosh join Bharatiya Janata Party after Tremendous victory of BJP
Jaya Prada - फोटो : twitter
इनके अलावा बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन जया प्रदा भी भाजपा में शामिल हुईं और उन्होंने उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि जया प्रदा को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के अलावा और भी फिल्मी सितारों ने अन्य राजनीतिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा हैै। 
विज्ञापन
Bangladeshi actress Anju Ghosh join Bharatiya Janata Party after Tremendous victory of BJP
Anju Ghosh - फोटो : social media
बात करें अंजू घोष के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 1984 में बांग्लादेशी फिल्म Chondon Diper Raj Konna से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी फिल्म Beder Meye Josna बाग्लादेशी बॉक्स-ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इन सबके अलावा उन्होंने और भी कई शानदार फिल्में की हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed