फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banveen Singh Interview: ऋतिक रोशन को देख बनवीन भूल गए थे खुद का नाम, अनिल कपूर से मिली यह बड़ी सीख

Thu, 01 Feb 2024 11:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 01 Feb 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Banveen Singh Interview Fighter actor talks about his character and Co Star hrithik roshan Anil Kapoor
बनवीन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन की हाल ही में रिलीज हुई एक्शन से भरपूर फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में सभी मशहूर कलाकारों के अलावा बनवीन सिंह ने सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खी के अपने किरदार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शानदार अदाकारी के लिए उन्हें दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी प्रशंसा मिली है। हाल ही में बनवीन ने फिल्म के किरदार और अपने सह-कलाकारों से जुड़ी कई बातें बताईं।


Seema Pahwa: 'सेट पर करती हैं सभी का सम्मान', गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के साथ काम करने पर बोलीं सीमा
 

Banveen Singh Interview Fighter actor talks about his character and Co Star hrithik roshan Anil Kapoor
बनवीन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
वायु सेना के सैल्यूट पर कही यह बात 

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फाइटर को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे बताया गया कि इस फिल्म में उन्हें चॉपर पाइलट की भूमिका निभानी हैं। अभिनेता ने  याद किया कि फिल्म की शूटिंग से पहले एयफोर्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानने के लिए हमें रियल अफसरों से असम में मिलवाया गया था। अभिनेता ने कहा कि फिल्म के लिए मुझे तीन महीने पहले साइन किया गया था, इसके बाद मैंने खुद भी इस किरदार के काफी रिसर्च की थी। इस बातचीत में उन्होंने वायुसेना का सैल्यूट अलग तरीके का होने पर भी बात की। साथ ही, अभिनेता ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक सभी सेनाओं में एक जैसा सैल्यूट होता था, लेकिन अब वायुसेना के सैल्यूट मे बदलाव हुआ है। 

Banveen Singh Interview Fighter actor talks about his character and Co Star hrithik roshan Anil Kapoor
बनवीन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक की वजह से किरदार निभाना हुआ आसान

इस बातचीत में उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा, ''सिद्धार्थ आनंद ने जब उन्हें इस किरदार के बारे में बताया तो खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि आपका किरदार ऐसा है कि जब भी ये दर्शकों को स्क्रीन पर दिखे तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए।" बनवीन ने बताया कि निर्देशक की इस से उन्हें यह किरदार निभाने में काफी मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banveen Singh Interview Fighter actor talks about his character and Co Star hrithik roshan Anil Kapoor
बनवीन सिंह, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन को देखकर भूल बैठे अपना नाम

इस बातचीत में उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकार ऋतिक रोशन पर भी बात की। बनवीन ने बताया कि उन्होंने ऋतिक को ही देखकर फिल्मों में आने का मन बनाया था। अभिनेता ने कहा कि जिन्हें स्क्रीन पर देखकर एक्टिंग करने के बारे में सोचा थाउन्हें सेट पर देखकर एहसास हुआ कि मैंने इस जीवन में कुछ हासिल कर लिया है।  ऋतिक से पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब वे उनसे पहली बार मिले थे तो हाथ मिलाने के बाद वह खुद का नाम भूल गए थे। उन्होंने बताया, ''जब वे पहली बार हमसे मिलने आए तो उन्होंने सभी से हाथ मिलाया, लेकिन जब उन्होंने मेरे पास आकर अपना परिचय दिया तो इसके जवाब में मैं कुछ समय के लिए अपना नाम ही भूल गया था।"

विज्ञापन
Banveen Singh Interview Fighter actor talks about his character and Co Star hrithik roshan Anil Kapoor
बनवीन सिंह, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर से मिली यह सीख

अनिल कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। बनवीन ने बताया कि हाल ही में जब वे फाइटर की स्क्रीनिंग पर उनसे मिले तो अनिल कपूर ने उनसे कहा कि बेटा अब तो हमारी दो फिल्में साथ में हो गई हैं। अनिल की ये बात सुनकर बनवीन काफी हैरान रह गए कि एनिमल का उनका छोटा सा किरदार भी उन्हें याद है। बनवीन ने बताया कि उस दिन उनसे यह सीखने को मिला कि कोई भी किरदार छोटा नहीं होता।
Love & War: 'एनिमल' की सफलता के बाद रणबीर ने बदला अपना लुक, 12 साल बाद 'बर्फी' अंदाज में दिखे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed