सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी के डिस्को सॉन्ग ने मचाई धूम, हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल हुए उनके गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 27 Nov 2024 07:28 AM IST
सार

आज भी जब कहीं ‘जिम्मी जिम्मी आजा आजा’ गीत बजता है, तो दर्शकों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। इस गीत को बनाने वाले गायक-संगीतकार का नाम बप्पी लाहिड़ी है। आज वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके बनाए और गाए गीत अमर हो गए हैं।  
 

विज्ञापन
Bappi Lahiri Birthday Today Known UnKnown Facts About Singer Composer Life
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : अमर उजाला

बप्पी लाहिड़ी का जन्म एक ऐसे घर में हुआ, जहां संगीत का माहौल रहा। उनके माता-पिता दोनों की गायक और संगीतकार थे।महज 3 साल की उम्र में बप्पी लाहिड़ी को भी तबला बजाना आ गया। वह हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को बहुत पसंद करते थे। वह उनकी तरह ही अपना एक अलग स्टाइल बनाना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने सोना पहनना शुरू किया। आगे चलकर उनका यही लुक दर्शकों को पसंद आया। वह 19 साल की उम्र में मुंबई चले आए। इसके बाद शुरू हुआ उनके संगीतकार और गायक करियर का एक सुनहरा सफर। आज बप्पी लाहिड़ी का जन्मदिन (27 नवंबर 1952) है, इस मौके पर जानिए उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
Bappi Lahiri Birthday Today Known UnKnown Facts About Singer Composer Life
बप्पी लाहिड़ी का गीत 'जिम्मी जिम्मी' - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों को दिए डिस्को सॉन्ग
बप्पी लाहिड़ी के करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘दादू (1974)’ से हुई, इस फिल्म का गीत लता मंगेशकर ना गाया था। बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड में शुरुआत फिल्म ‘नन्हा शिकारी (1973)’ से की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई हिंदी फिल्मों में म्यूजिक दिया और बेहतरीन गीत भी गाए। बप्पी ने हिंदी फिल्माें में डिस्को सॉन्ग को काफी पॉपुलर कर दिया। फिल्म ‘डिस्को डांसर (1982)’ में उनका गाया हुआ गीत ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ उस समय बहुत हिट हुआ आज भी इस गीत को सुना और सराहा जाता है। इस गीत में एक दूसरे गायक की भी आवाज सुनने को मिली, जिसका नाम विजय बेनेडिक्ट था। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri Birthday Today Known UnKnown Facts About Singer Composer Life
बप्पी लाहिड़ी का गीत 'आई एम ए डिस्को डांसर' - फोटो : सोशल मीडिया

नए गायकों को देते रहे मौका
बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड में नए गायकों को मौका देने के लिए भी जाना जाता है। फिल्म 'डिस्को डांसर' में 'आई एम ए डिस्को डांसर' गीत को उन्होंने एक नए गायक से ही गवाया था। साथ ही गाने में बप्पी लाहिड़ी की भी आवाज शामिल रही। जिस गायक ने यह गीत गाया उसका नाम विजय बेनेडिक्ट है। विजय ने बप्पी लाहिड़ी के साथ सबसे ज्यादा काम किया, उनके लिए बेहतरीन गाने गाए। इन दिनों वह एक धर्मप्रचारक हैं और धार्मिक गीत गाते हैं। 

Bappi Lahiri Birthday Today Known UnKnown Facts About Singer Composer Life
बप्पी लाहिड़ी-किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

किशोर कुमार से रहा गहरा नाता
किशोर कुमार के साथ भी बप्पी लाहिड़ी ने काफी काम किया। किशोर कुमार ने उनके कंपोज किए कई गीत गाए।असल जिंदगी में किशाेर कुमार, बप्पी लाहिड़ी के मामा लगते थे। किशोर दा ने ही उन्हें बॉलीवुड में मौका दिलवाया था। किशोर कुमार का आखिरी गाना 'गुरु गुरु' भी बप्पी लाहिड़ी ने ही कंपोज किया था यह गाना फिल्म 'वक्त की आवाज' का हिस्सा था। 

विज्ञापन
Bappi Lahiri Birthday Today Known UnKnown Facts About Singer Composer Life
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी से जुड़ी रोचक बातें  
- बप्पी लाहिड़ी का गाना 'जिम्मी जिम्मी' आज भी खूब पॉपुलर है। कोविड काल में इस गाने का इस्तेमाल चीन में सरकार का विरोध करने के लिए सोशल मीडिया पर किया गया था। उस समय यह गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया था।
- बप्पी लाहिड़ी का हिट गाना 'जिम्मी जिम्मी' ही हॉलीवुड फिल्म 'यू डोंट मेस विद द जोहान' में शामिल किया गया था। इसके अलावा उनका एक गीत 'कम क्लोजर' भी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लायन' में शामिल किया गया। इस तरह बप्पी दा के गीतों ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी धूम मचाई।
- लेडी गागा और एकॉन जैसे हॉलीवुड सिंगर के साथ भी बप्पी लाहिड़ी ने काम किया। लेडी गागा के साथ उन्होंने एक ड्यूट सॉन्ग गाया।
- बप्पी दा को सोना पहनने का शौक था। ऐसे करने के पीछे एक खास कारण रहा। वह हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली के फैन थे, तो उनकी तरह खूब सारी चेन पहनने का शौक रखते थे। आगे चलकर तो उन्होंने सोने की बड़ी-बड़ी चेन पहनना शुरू कर दिया। यही उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed