फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी और फरहान-शिबानी की हल्दी सेरेमनी आज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 17 Feb 2022 07:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 17 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Bappi lahiri last rites funeral and farhan akhtar and shibani dandekar haldi ceremony Badhaai Do Box Office collection Day 6 Kottayam Pradeep Died Read 10 news of entertainment
बप्पी लाहिड़ी, फरहान अख्तर-शिबानी दांंडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं रहे। आज विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि बप्पी दा का निधन मंगलवार (15 फरवरी) को रात 11:45 बजे के आस-पास हुआ था। लेकिन, अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचे हैं। लीजेंड बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के विले पार्ले में उनके प्रियजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया है। विद्या बालन, भूषण कुमार, शक्ति कपूर, सुनील पाल, शान, उदित नारायण और कई अन्य सेलेब्स ने संगीतकार को भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे बप्पा लाहिड़ी ने मुखाग्नि दी। अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी श्मशान घाट पहुंची। अभिनेत्री रूपाली गांगुली को इस मुश्किल घड़ी में बप्पी लाहिड़ी के परिवार के साथ देखा गया।



Bappi Lahiri Funeral Live: अलविदा बप्पी दा! पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लाहिड़ी; बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

Bappi lahiri last rites funeral and farhan akhtar and shibani dandekar haldi ceremony Badhaai Do Box Office collection Day 6 Kottayam Pradeep Died Read 10 news of entertainment
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ दिनों में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं और अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान और शिबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 17 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है। फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। बता दें कि कुछ समय पहले ही फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों 21 तारीख को कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों अपने फंक्शन से मीडिया को दूर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Farhan-Shibani Haldi Ceremony: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, पीले लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री

Bappi lahiri last rites funeral and farhan akhtar and shibani dandekar haldi ceremony Badhaai Do Box Office collection Day 6 Kottayam Pradeep Died Read 10 news of entertainment
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' 11 फरवरी शुक्रवार को रिलीज की गई थी। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग ही उम्मीद से काफी कम थी। हालांकि वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म को कुछ फायदा मिला और कमाई में उछाल देखा गया लेकिन इसके बाद एक फिर से 'बधाई दो' की रफ्तार धीमी पड़ गई और फिल्म ने पांचवें दिन कुल 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बधाई दो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं छठे दिन की कमाई मिलाकर अब तक बधाई दो ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म बधाई दो ने बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन करीब 1 करोड़ का बॉक्स कलेक्शन किया जो कि पांचवे दिन की कमाई 1.12 करोड़ के मुताबिक ठीक-ठाक रहा।

Badhaai Do Box Office Day 6: राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन, जानिए कितनी हुई अब तक की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi lahiri last rites funeral and farhan akhtar and shibani dandekar haldi ceremony Badhaai Do Box Office collection Day 6 Kottayam Pradeep Died Read 10 news of entertainment
Kottayam Pradeep - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम अभिनेता कोट्टायम प्रदीप का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। कोट्टायम प्रदीप के आकस्मिक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। उनके परिवार में पत्नी माया और दो बच्चे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनेता को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। गुरुवार तड़के सीने में दर्द होने पर एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जूनियर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले प्रदीप ने 2001 में आइवी ससी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ईई नाडु इनले वरे' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। विन्नैथंडी वरुवाया, आदु, वडक्कन सेल्फी, कट्टप्पनयिले ऋथिक रोशन, थोपिल जोप्पन और कुंजिरमायणम उनकी कुछ महत्वपूर्ण फिल्में थीं।

Kottayam Pradeep Died: मलयालम अभिनेता कोट्टायम प्रदीप का दिल का दौरा पड़ने से निधन

विज्ञापन
Bappi lahiri last rites funeral and farhan akhtar and shibani dandekar haldi ceremony Badhaai Do Box Office collection Day 6 Kottayam Pradeep Died Read 10 news of entertainment
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है और अगले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर गोवा में इसकी शूटिंग की जाएगी। दृश्यम 2 में पहली फिल्म की स्टार कास्ट तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता आदि भी शामिल होंगे। दृश्यम 2 की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है और अपने परिवार को बचाने के विजय के निश्चय को टेस्ट करती है जिसके लिए वह किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है। फिल्म का उद्देश्य 'क्राइम-थ्रिलर' जॉनर के साथ हर संभव तरीके से न्याय करना है।

Drishyam 2: अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू, अभिषेक पाठक करेंगे फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर का निर्देशन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed