टीवी के दर्शकों को मनोरंजन के मामले में शायद अब सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकारों पर ही भरोसा बचा है। वह लगातार अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य, यश, एनटीआर जूनियर, आदि कलाकारों की ही फिल्में सबसे ज्यादा देख रहे हैं। पिछले हफ्ते टीवी पर प्रसारित हुई फिल्मों के टीआरपी चार्ट से तो यही मालूम होता है कि हिंदी पट्टी के दर्शकों का मनोरंजन जितना दक्षिण भारतीय फिल्में कर रही हैं, उतना हिंदी फिल्मों में दम नहीं। वरुण धवन और सारा की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का जो भी हश्र हो लेकिन टीवी पर ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा का जादू अब भी कायम है।
‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा की टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री, साउथ के कलाकारों का हिंदी पट्टी पर कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया की तरफ से जारी की गई पिछले हफ्ते की टीआरपी सूची में हिंदी के दर्शकों का मनोरंजन करने का जिम्मा मुख्य तौर पर दक्षिण भारतीय कलाकारों ने ही उठाया। सभी चैनलों पर प्रसारित हुई फिल्मों में अल्लू अर्जुन, समांथा अक्कीनेनी, अदा शर्मा, नित्या मेनन और उपेंद्र राव की फिल्म 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' दर्शकों की पहली पसंद बनी। स्टाइलिश स्टार के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन का जितना प्रभाव तेलुगू फिल्मों में है, उतना ही अब धीरे-धीरे हिंदी पट्टी में भी बनता नजर आ रहा है।
एक समय था जब हिंदी के दर्शक सिर्फ उन्हीं दक्षिण भारतीय कलाकारों को जानते थे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया हो। जैसे; रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, चिरंजीवी, आदि। लेकिन जब से दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी में डब होकर टीवी पर प्रसारित होने लगी हैं तब से एनटीआर जूनियर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, विजय, विजय सेतुपति, धनुष, आदि को भी पहचाना जाने लगा है। लोकप्रियता का आलम यह है कि टीवी पर अब ज्यादातर कब्जा हिंदी में डब होकर आने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों का ही रहता है।
पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही दूसरी फिल्म 'तड़का' है। वर्ष 2013 में आई इस फिल्म में नागा चैतन्य एंड्रिया जेरेमिया, तमन्ना भाटिया, आशुतोष राणा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। जिस दक्षिण भारतीय फिल्म 'कंचना' का रीमेक 'लक्ष्मी' के रूप में बनाकर अक्षय कुमार ने अपनी किरकिरी करवाई, उसी फिल्म सीरीज की फिल्म 'कंचना 4' टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर रही। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ओविया, निक्की तंबोली, देवदर्शनी, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार यश का तेज हर हफ्ते बढ़ रहा है। इस हफ्ते भी उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' दर्शकों की चौथी पसंद बनी। इसका खुमार दर्शकों पर अब भी बरकरार है और वह इसके दूसरे चैप्टर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी तरह पांचवे स्थान पर एनटीआर जूनियर ने जगह बनाई। उनकी फिल्म 'अरविंद समेथा' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह फिल्म जी सिनेमा पर प्रसारित हुई। इससे ऊपर के बाकी चारों स्थानों पर जगह बनाने वाली फिल्में फ्री टू एयर चैनल ढिंचक पर प्रसारित हुईं।