फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना के साथ ट्विटर वॉर के बाद इस अभिनेता ने साझा की दिलजीत दोसांझ की तस्वीर, कहा- 'आप सभी को जलाने के लिए'

Fri, 04 Dec 2020 03:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Dec 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub shared his photo with Diljit Dosanjh after twitter war with Kangana Ranaut
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

इन दिनों किसानों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर आमने-सामने है। हाल ही में कंगना ने दिलजीत दोसांझ को लेकर ट्विटर पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद यह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। वहीं कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ को लेकर बॉलीवुड सितारे बंटे हुए नजर आ रहे हैं। 

Zeeshan Ayyub shared his photo with Diljit Dosanjh after twitter war with Kangana Ranaut
जीशान अय्यूब - फोटो : social media

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता जीशान अय्यूब ने दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। जीशान अय्यूब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए खास ट्वीट भी लिखा है। 

Zeeshan Ayyub shared his photo with Diljit Dosanjh after twitter war with Kangana Ranaut
जीशान अय्यूब - फोटो : file photo

जीशान अय्यूब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कुछ नहीं, बस आप लोगों को जलाने के लिए!! जी हां, ये ‘आज’ की फोटो है!! सोशल मीडिया पर जीशान अय्यूब और दिलजीत दोसांझ की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दोनों अभिनेताओं के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub shared his photo with Diljit Dosanjh after twitter war with Kangana Ranaut
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत दोसांझ ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला है।

विज्ञापन
Zeeshan Ayyub shared his photo with Diljit Dosanjh after twitter war with Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए कंगना रणौत पर निशाना साधा। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। इस दौरान कंगना रणौत ने अभिनेता के लिए अमर्यादित भाषा की इस्तेमाल किया। साथ ही एक के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अभिनेत्री के हर ट्वीट का जवाब दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस भी भीड़ गए हैं। 

पढ़ें: कर्ज देने वालों के झांसे में फंसकर चली गई इस सीरियल राइटर की जान, आपको भी मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed