फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam: क्या 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की फिल्म में एक साथ दिखेंगे मोहनलाल-अजय देवगन? जानिए सुपरस्टार ने क्या कहा

Thu, 02 Jan 2025 09:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

Drishyam: मोहनलाल ने हाल ही में 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के भविष्य पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अजय देवगन के साथ क्रॉसओवर की संभावना के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Barroz 3D actor Mohanlal talks about possibilities of Drishyam crossover with Ajay Devgn
मोहनलाल, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म 'बरोज थ्रीडी' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मशहूर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के भविष्य को लेकर भी अपने विचार साझा किए। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में सुपरस्टार ने अजय देवगन के साथ संभावित क्रॉसओवर के बारे में बात की। 


यह भी पढ़ें-  Pushpa 2: भारत की सबसे कामयाब फिल्म, फिर भी 'पुष्पा 2' की सफलता का जश्न क्यों नहीं मना रहे अल्लू अर्जुन?

Barroz 3D actor Mohanlal talks about possibilities of Drishyam crossover with Ajay Devgn
फिल्म बारोज में नजर में नजर आ रहे हैं मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
दृश्यम में एक साथ दिखेंगे मोहनलाल-अजय देवगन?

मूल फिल्म के हिंदी संस्करण में अजय देवगन ने ही मोहनलाल वाला किरदार निभाया था। जब उनसे क्रॉसओवर की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंन कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।" 'दृश्यम 3' के बारे में बात करते हुए मोहनलाल ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह फिल्म अभी बनने की प्रक्रिया में है। एक अच्छा सीक्वल बनाना इतना आसान नहीं है। यह एक बड़ा चैलेंज है। यह फिल्म हम सभी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम इसे बनाने की प्रक्रिया में हैं। एक दिन यह फिल्म बनेगी, इसके लिए मैं भी प्रार्थना कर रहा हूं।"
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम ने थपथपाई पीठ, सिंगर बोले यादगार पल

Barroz 3D actor Mohanlal talks about possibilities of Drishyam crossover with Ajay Devgn
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @teamajaydevgn
हिंदी संस्करण में नजर आए थे अजय

साल 2022 में आई 'दृश्यम 2' एक भारतीय हिंदी-भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था। यह 2015 की फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। साथ ही, यह 2021 की मलयालम फिल्म का रीमेक भी थी। फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार फिर से निभाया था। वहीं, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barroz 3D actor Mohanlal talks about possibilities of Drishyam crossover with Ajay Devgn
दृश्यम 2 - फोटो : यूट्यूब
2022 में ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म

फिल्म 18 नवंबर 2022 को हुई थी। रोमांचक कहानी और बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली थीं। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन
Barroz 3D actor Mohanlal talks about possibilities of Drishyam crossover with Ajay Devgn
बरोज - फोटो : सोशल मीडिया
'बरोज थ्रीडी' की वजह से चर्चा में हैं मोहनलाल

वहीं, मोहनलाल की हालिया रिलीज 'बरोज' एक मलयालम फैंटेसी थ्रिलर है। इसमें माया राव वेस्ट, सीजर लोरेंटे रैटन, इग्नासियो माटेओस, कलीरॉय जियाफेटा, नेरिया कैमाचो और तुहिन मेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का हिंदी संस्करण 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आया था।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed