{"_id":"677601c8048af7381f0bd091","slug":"khushboo-sundar-could-not-become-part-of-raj-kapoor-ram-teri-ganga-maili-due-to-this-reason-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor: इस वजह से खुशबू सुंदर नहीं बन पाईं 'राम तेरी गंगा मैली' का हिस्सा, सुनाया राज कपूर से जुड़ा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kapoor: इस वजह से खुशबू सुंदर नहीं बन पाईं 'राम तेरी गंगा मैली' का हिस्सा, सुनाया राज कपूर से जुड़ा किस्सा
राजनेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपनी फिल्मों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे राम तेरी गंगा मैली फिल्म के लिए राज कपूर की पहली पसंद थीं, लेकिन सिर्फ इस एक वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं। गंगा के किरदार के लिए सबसे पहले उन्हें ही चुना गया था। खुशबू सुंदर ने बताया कि उनकी जगह मंदाकिनी को चुना गया।
2 of 5
राज कपूर
- फोटो : एक्स
राज कपूर ने किया खुशबू का चुनाव
एक यूट्यूब चैनल पर विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुशबू ने बताया कि राज कपूर चाहते थे कि वे राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मुझे लॉन्च करें। हमने इसके लिए फोटोशूट भी किया।फोटोशूट को देखने के बाद राज कपूर ने कहा कि ये ही मेरी गंगा है। गंगोत्री में जो भी सीन से थे, वे पहले करने थे। हालांकि, उन दिनों बहुत बर्फबारी हो रही थी इसलिए हमने पहले कलकत्ता का सीन पहले पूरा किया।
3 of 5
खुशबू सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कारण नहीं बनी फिल्म का हिस्सा
साल 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में एक मां का किरदार निभाना था। खुशबू ने बताया कि मैं तब 14 साल की भी पूरी नहीं हुई थी, इसलिए राज कपूर ने कहा, वे खुद एक बच्ची है, उसके साथ बच्चा अच्छा नहीं लगेगा। इस कारण ही मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुशबू सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड सीन के कारण चर्चा में रही फिल्म
एक बोल्ड विषय पर फिल्माए जाने के कारण फिल्म को लेकर चर्चा भी होती रही। खास तौर पर मंदाकिनी के ट्रांसपेरेंट साड़ी में नहाने जैसे कई सीन इस फिल्म में दिखाए गए। ये राज कपूर की निर्देशित आखिरी फिल्म थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सक्सेस मिली।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म- राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी ने निभाया गंगा का किरदार
राज कपूर की 100वीं जयंती पिछले साल ही मनाई गई। इसके बाद से उनको लेकर कई सारे लोगों ने अपनी-अपनी यादें साझा की हैं। फिल्म राम तेरी गंगा मैली के सह-लेखक और निर्देशक राज कपूर रहे। फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी को मुख्य किरदार में देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।