फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

January Release 2025: नए साल का पहला महीना होगा धांसू, देखने को मिलेगा एक्शन-रोमांस-ड्रामा, देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 01 Jan 2025 04:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

January Movie Release 2025: आज 1 तारीख से नया साल 2025 शुरू हो चुका है। न्यू ईयर के पहले महीने जनवरी में सिनेमाघरों में लेटेस्ट फिल्मों की बाढ़ आएगी, जिसमें एक से बढ़कर एक मूवी मौजूद होगी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं, जो जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगीं।

विज्ञापन
January Release 2025 Movies Upcoming Movies Game Changer Sky Force Fateh Emergency
जनवरी 2025 रिलीज फिल्मों की लिस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
नए साल का आगाज हो चुका है, जिसका अंदाज 2025 के पहले महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इन फिल्मों के जरिए लगाया जा सकता है। इनमें राम चरण से लेकर कंना रनौत के अलावा भी कई अभिनेताओं की फिल्में शामिल हैं। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में यकीनन तौर पर खरी उतरेंगी। 
January Release 2025 Movies Upcoming Movies Game Changer Sky Force Fateh Emergency
फिल्म गेम चेंजर में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म गेम चेंजर
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक राम चरण की फिल्म गेम चेंजर। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आती रहती है, जिससे फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह बना रहता है। इस फिल्म में राम डबल रोल में नजर आएंगे। किसी साउथ फिल्म में पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी। प्रशंसक फिल्म में राम और कियारा की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में राम चरण और कियारा के अलावा अंजलि, एस जे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नास्सर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।
January Release 2025 Movies Upcoming Movies Game Changer Sky Force Fateh Emergency
फिल्म स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म स्काई फोर्स 
फिल्म स्काई फोर्स एक आगामी एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा अमेरिका और यूके के कुछ हिस्सों में की गई है। स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।
Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के ट्रेलर की तारीख-समय हुआ तय, इस दिन होगा रिलीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
January Release 2025 Movies Upcoming Movies Game Changer Sky Force Fateh Emergency
फिल्म फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फिल्म फतेह    
फिल्म फतेह 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फतेह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म से सोनू सूद पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं। फिल्म में सोनू और जैकलीन के अलावा शिव ज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
Yash-Toxic: क्या यश की 'टॉक्सिक' होगी इस साल की वैश्विक रिलीज? हॉलीवुड के वितरकों से चल रही बातचीत
 
विज्ञापन
January Release 2025 Movies Upcoming Movies Game Changer Sky Force Fateh Emergency
फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
फिल्म इमरजेंसी 
कंगना रनौत के डायरेक्शन में बनी फिल्म, इमरजेंसी एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो 1975 में भारत के आपातकाल के दौरान राजनीतिक अशांति को दर्शाती है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो सकती है।
Salman Khan: संगीता बिजलानी को छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देते थे सिकंदर, बोलीं- मेरे एक्स ने....
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed