फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: फिर से तृप्ति-सैम मर्चेंट ने साझा की एक जैसी तस्वीरें, अभिनेत्री ने लिखा-यह सच में नया साल है

Wed, 01 Jan 2025 02:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

तृप्ति डिमरी इस समय स्वीडन में नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह नॉर्दर्न लाइट्स को एंज्वॉय करती हुई दिखीं। खास बात यह है कि ऐसे ही तस्वीरें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम पर भी देखी गईं।

विज्ञापन
Triptii Dimri Rumored Boyfriend Sam Merchant Enjoyed Northern Lights Together In Sweden
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी पिछले कुछ दिनों से फिनलैंड में वैकेशन पर हैं। नया साल भी उन्होंने फिनलैंड में मनाया और एक फोटो स्वीडन की नॉर्दर्न लाइट्स की अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। स्वीडन, फिनलैंड से कुछ घंटाें की दूरी पर है। खास बात यह है कि नॉर्दर्न लाइट्स की ऐसी तस्वीरें सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम पर भी हैं। कहने का मतलब है कि दोनों जगह ही जगह पर हैं, लेकिन अलग-अलग अपनी फोटो पोस्ट कर रहे हैं।

Triptii Dimri Rumored Boyfriend Sam Merchant Enjoyed Northern Lights Together In Sweden
तृप्ति डिमरी स्वीडर में नॉर्दर्न लाइट्स को ऍज्वॉय करती हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम

खास बन गया नया साल 
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में नॉर्दर्न लाइट्स की खूबसूरत तस्वीरें डाली हैं। वह नॉर्दर्न लाइट्स के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही इस तस्वीरों पर लिखा है-यह सच में नया साल है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम पर भी नजर आती हैं।

 

Triptii Dimri Rumored Boyfriend Sam Merchant Enjoyed Northern Lights Together In Sweden
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले भी एक जैसी तस्वीरें शेयर की हैं
यह पहली बार नहीं है कि तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट एक जैसी तस्वीरें अपनी फिनलैंड वैकेशन की शेयर कर रहे हैं। पिछले दिनों भी दोनों फिनलैंड में बर्फ का आनंद ले रहे हैं तो ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अलग-अलग शेयर कीं।

Mouni Roy: न्यू ईयर पार्टी से बाहर आते वक्त धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय, दिशा पाटनी ने उठाया, कार तक ले गया पति 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Triptii Dimri Rumored Boyfriend Sam Merchant Enjoyed Northern Lights Together In Sweden
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

क्या अपना रिश्ता छिपा रहे हैं 
एक साथ होते हुए भी सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं। वह दुनिया से अपने रिश्ते को छिपाकर रख रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना ही पसंद करते हैं, शायद तृप्ति और सैम मर्चेंट भी ऐसा ही चाहते हों।

Nimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज, बाघों के बीच जंगल में किया नाश्ता, देखें वीडियो 

 

विज्ञापन
Triptii Dimri Rumored Boyfriend Sam Merchant Enjoyed Northern Lights Together In Sweden
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी - फिल्म धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

धड़क 2 का हिस्सा बनेंगी तृप्ति 
साल 2025 में तृप्ति डिमरी फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। साल 2024 की तरह ही वह अपने करियर ग्राफ को रखना चाहेंगी। पिछले साल उनकी तीन फिल्मों को अच्छा रेस्पॉन्स मिला, जिसमें ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ ‘शामिल रही हैं। हर फिल्म में तृप्ति का रोल बिल्कुल अलग नजर आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed