अभिनेत्री निम्रत कौर ने साल 2025 का स्वागत एक अनोखे और यादगार अंदाज में किया है। उन्होंने बांधवगढ़ के जंगलों मेंके बीच अपने पहले दिन की शुरुआत की।अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली सुबह झलक फैंस के साथ साझा की है।
Nimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज, बाघों के बीच जंगल में किया नाश्ता, देखें वीडियो
Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने 2025 का स्वागत बांधवगढ़ के जंगलों में किया। यहां उन्होंने जंगल के बीच पहली कॉफी और नाश्ता किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इस अनोखी शुरुआत का वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साझा किए गए फोटोज और तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "बांधवगढ़ के जंगलों के अंदर से नए साल की जोरदार शुरुआत। पहला सूरज, पहली कॉफी, पहला नाश्ता और मुझे पसंद आने वाली सारी चीजें- जंगल, बाघ, और मेरा परिवार।"
View this post on Instagram
उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आने वाला साल मेरे आज के सुबह की तरह जंगली और शानदार हो!!! हैप्पी न्यू ईयर सबको।" तस्वीरों में निम्रत साल की अपनी पहली कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पीछे जंगल नजर आ रहा है। प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाली निम्रत ने इस पोस्ट में जंगलों में बाघों समेत अन्य जंगली जानवरों की वीडियो भी शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Charan: गेम चेंजर का प्रचार करने बालकृष्ण के शो में पहुंचे राम चरण, पर्दे पर टकराएंगी दोनों की फिल्में
तस्वीरों में वह कैमरे के लिए अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह बाघों से घिरे जंगल में साल का अपना पहला नाश्ता भी दिखा रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो निम्रत को आखिरी बार 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। वह आगामी फिल्म "स्काई फोर्स" में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो