फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: शराब को लेकर फिर विवादों में दिलजीत, कॉन्सर्ट में गाए गाने पर बवाल; कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Wed, 01 Jan 2025 01:33 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:33 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। लुधियाना कॉन्सर्ट में शराब पर बने गानों ने उन्हें फिर एक कानूनी मामलों में फंसा दिया है। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh get legal notice over his Ludhiana concert assistant professor filed complaint for his songs
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : सोशल मीडिया
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने लुधियाना कॉन्सर्ट कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में आ गए है। नए साल से पहले लुधियाना कॉन्सर्ट में चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने गायक की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से दिलजीत दोसांझ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ऐसे गाने गाए कि वे चर्चा में आ गए।
Diljit Dosanjh get legal notice over his Ludhiana concert assistant professor filed complaint for his songs
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : अमर उजाला
दिलजीत दोसांझ के पास आया नोटिस
दिलजीत दोसांझ के पास पंजाब सरकार के महिला एवं बाल विभाग के उपनिदेशक ने लुधियाना के जिला आयुक्त ओर से औपचारिक नोटिस आया है। इस नोटिस में गायक से 31 दिसंबर को लाइव शो में कुछ गाने न गाने का आग्रह किया गया।
Diljit Dosanjh get legal notice over his Ludhiana concert assistant professor filed complaint for his songs
दिलजीत दोसांझ, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
धूम्रपान को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक
इस नोटिस में '5 तारा ठेके', 'केस', 'पटियाला पेग' जैसे गाने न गाने का आग्रह किया है। शिकायत में दिलजीत दोसांझ से ऐसे विवादित न गाने का आग्रह किया गया। इन चेतावनियों के बावजूद गायक ने कथित तौर पर गीतों में थोड़े बदलाव के साथ उन्हें गाना जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh get legal notice over his Ludhiana concert assistant professor filed complaint for his songs
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 का दिया हवाला
शिकायत में सहायक प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने बताया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले में साल 2019 में पुलिस को निर्देश दिए गए थे। इसमें सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब, ड्रग्स या हिंसा के बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाए जाएं।
 

Anurag Kashyap: बेटी आलिया के लिए एक्टिंग में काम ढूंढते थे अनुराग कश्यप, बोले- शादी के बाद मुझे मिली शांति



 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh get legal notice over his Ludhiana concert assistant professor filed complaint for his songs
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंडीगढ़ में पहले भी हुआ विवाद
दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2018' के उल्लंघन का हवाला देते हुए आयोजकों को चालान जारी किया गया। कॉन्सर्ट में कूड़ा और गंदगी फैलाने की शिकायतों के कारण नगर आयुक्त ने जुर्माना लगाया।
 

Jheel Mehta: दुल्हन लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं झील मेहता, खूबसूरत लुक देख पति आदित्य भी हो गए इमोशनल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed