फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalliroi Tziafeta: सरहदों को तोड़ती हिंदी सिनेमा की सच्ची प्रेम कहानी, मिले बिछड़े फिर एक हो गए गुलशन और काली

Wed, 25 Dec 2024 07:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

Kallirroi Tziafeta And Gulshan Love Story: फिल्म 'बारोज' में अभिनेत्री केलिरोई जियाफेटा अहम रोल में नजर आ रही हैं। यूरोपियन अदाकारा की शादी भारतीय कलाकार गुलशन देवैया से हुई थी। दोनों के बीच दूरियां आईं तो तलाक ले लिया। हालांकि, अब फिर दोनों एक-दूजे के करीब आ चुके हैं।

विज्ञापन
Barroz actor Kallirroi Tziafeta Gulshan Devaiah Love Story: Know about marriage divorce patch up Story Of Both
गुलशन देवैया और काली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर मोहब्बत सच्ची हो तो कायनात उसे जरूर मुकम्मल कराती है। अभिनेता गुलशन देवैया और काली यानी केलिरोई जियाफेटा इसका उदाहरण हैं। गुलशन देवैया का दिल यूरोपियन गर्ल केलिरोई पर आ गया था। एक-दूजे के प्यार में डूबे दो दिलों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और 2012 में शादी कर ली। कुछ साल ठीक-ठीक बीते और फिर तकरारों का दौर शुरू हुआ। जिंदगी चैन से जीने के लिए इन्होंने आठ साल की शादी खत्म करके तलाक ले लिया। मगर, एक-दूजे के बिना चैन कहां मिला? दूरियां बढ़ते ही इन्हें अहसास हो गया कि एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं। फिर आगे क्या हुआ जानते हैं?



ये खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: ‘अर्जुन उस्तरा’ से बाहर होने के बाद कार्तिक का करियर संकट में, साजिद नाडियाडवाला ने खींचे हाथ

Barroz actor Kallirroi Tziafeta Gulshan Devaiah Love Story: Know about marriage divorce patch up Story Of Both
गुलशन देवैया-काली - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'बारोज' में नजर आ रहीं काली
आपको लग रहा होगा कि हम अचानक गुलशन और केलिरोई जियाफेटा की प्रेम कहानी क्यों सुना रहे हैं? यूं तो प्रेम कहानियां सुनने और सुनाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं। मगर, आज तो मौका भी है। यूरोपियन गर्ल काली तजियाफेटा आज 25 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'बारोज' में अहम रोल में नजर आई हैं। भारतीय दर्शक उन्हें गुलशन देवैया की एक्स-वाइफ के रूप में भी जानते हैं। तो चलिए जानते हैं, इनकी मुलाकात कैसे हुई? यहां ये भी बता दें कि गुलशन से शादी से पहले अभिनेत्री का नाम काली था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kali (Kallirroi Tziafeta) (@maakalli)

Barroz actor Kallirroi Tziafeta Gulshan Devaiah Love Story: Know about marriage divorce patch up Story Of Both
गुलशन देवैया-काली - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे हुई पहली मुलाकात?
गुलशन देवैया ने काली के साथ अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों की मुलाकात एक यात्रा के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरुआत हुई और फिर दोनों एक-दूजे के करीब आने लगे। साल 2012 में इन्होंने शादी रचा ली। लेकिन, दोनों के रिश्ते में दरार आई तो साल 2020 में अलग हो गए और तलाक ले लिया। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद इन्हें अहसास हुआ की एक-दूसरे के लिए प्यार वाली फीलिंग अभी हैं और अब इनका पैचअप हो गया है। 

ये खबर भी पढ़ें:
Christmas Celebration: सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, सुहाना से लेकर अवनीत तक का दिखा अलग अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Barroz actor Kallirroi Tziafeta Gulshan Devaiah Love Story: Know about marriage divorce patch up Story Of Both
गुलशन देवैया-काली - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वजह से हुआ तलाक
तलाक के बाद एक-दूसरे के करीब आने को लेकर गुलशन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'इस बार अप्रोच अलग है। काफी परिपक्वता आई है। इसकी कोई गारंटी नहीं कि हर चीज बहुत अच्छी ही रहे, लेकिन यह अलग और कुछ बेहतर हो सकती है'। गुलशन इंस्टाग्राम पोस्ट में भी एक्स-वाइफ पर प्यार जताते रहते हैं। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'बहुत प्यार है। इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मेरे और मेरी एक्स-वाइफ के बीच बहुत प्यार है। हमारी शादी सफल नहीं रही, लेकिन प्यार आज भी है। मैं मानता हूं कि शादी को चलाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता। शादी एक जिम्मेदारी है। आपको एक-दूसरे के साथ समझौते करते हुए पूरी जिंदगी साथ रहना पड़ता है और यह मुश्किल है। सिर्फ यही कारण रहा कि हमारा तलाक हो गया'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gulshan Devaiah (@gulshandevaiah78)

विज्ञापन
Barroz actor Kallirroi Tziafeta Gulshan Devaiah Love Story: Know about marriage divorce patch up Story Of Both
गुलशन देवैया-काली - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्रीस में मना रहे छुट्टियां
गुलशन और काली फिलहाल कोर्टशिप पर आ गए हैं। गुलशन के मुताबिक, उन्होंने और एक्स-वाइफ ने अपने रिश्ते को दोस्ती में बदल लिया है। दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लगता है। दूसरी शादी पर गुलशन का कहना है, 'मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। मैं बस यहीं रहना चाहता हूं और अभी इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।'  गुलशन और काली फिलहाल क्रिसमस और नए साल के मौके पर ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed