अभिनेत्री अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' की वजह से खूब लोकप्रियता मिली। 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के लिए फिर से हाथ मिलाया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मेकर्स ने 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का दूसरा टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर में बस्तर की कहानी बताई गई है कि कैसे हर परिवार से एक बच्चे को उठाकर उसे नक्सली बना दिया जाता है और फिर अपने बेटे को बचाने के लिए एक मां हथियार उठाती है।
Bastar The Naxal Story: तिरंगा लहराने पर पति के कर दिए 32 टुकड़े, बेटे को बचाने के लिए मां ने उठा ली बंदूक
निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के लिए फिर से हाथ मिलाया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन के जारी निर्देशित अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज कर फैंस को और अधिक उत्साहित कर दिया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म अब 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
मुनव्वर से ब्रेकअप के बाद मां बनना चाहती हैं आयशा खान!
सनशाइन पिक्चर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर लिखा, 'बस्तर की कठोर वास्तविकता के लिए खुद को तैयार करें, जहां एक महिला के संघर्ष को खून के लाल रंग में स्पष्ट रूप से चित्रित किया गया है। वह सिर्फ एक मां या फिर पत्नी नहीं है, वह एक अथक योद्धा है और उसके रास्ते को पार करने का मतलब है अडिग क्रूरता का सामना करना। एक टीजर के लिए तैयार हो जाइए जो एक महिला की कठिन और कठिन यात्रा को उजागर करता है।'
View this post on Instagram
A post shared by Sunshine Pictures Pvt Ltd (@sunshinepicturesofficial)
फिल्म के दूसरे टीजर में एक महिला कहती हुई नजर आ रही हैंं, 'मैं रत्ना कश्यप, मेरे पति मिलन कश्यप को नक्सलियों ने मार दिया, पूरे गांव के सामने 32 टुकड़े कर दिए और उसके खून से अपने शहीद स्तंभ को मेरे हाथों से रंगवाया। क्या गलती थी उसकी, बस यही कि उसने 15 अगस्त को अपने गांव के स्कूल में भारत का झंड़ा लहराया। बस्तर में भारत का झंडा लहराना एक जुर्म है, जिसकी सजा दर्दनाक मौत है। मेरे बेटे को भी उठाकर लेकर गए, उसे भी नक्सली बनाएंगे। हर परिवार से एक बच्चा उनको देना पड़ता है, नहीं देते तो पूरे परिवार को मार देते। अरे हम बस्तर की मां करें तो करें क्या, मैं मेरे पति का बदला और अपने बेटे को वापस लेने के लिए जिंदा हूं। मैंने हथियार उठाए हैं, बस्तर से इन नक्सलियों को खत्म करके रहूंगी।'
Aditya Narayan: इवेंट मैनेजर ने आदित्य नारायण की हरकत को बताया सही, घटना के पीछे की वजह का भी किया खुलासा
फिल्म में अदा शर्मा नीरजा माधवन की भूमिका में नजर आएंगी। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म शुरुआत में 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली थी। अब 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।