फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी ने टीजर में काटा 'बवाल', दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Wed, 05 Jul 2023 01:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Jul 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bawaal: Janhvi Kapoor Varun Dhawan Upcoming movie teaser released emotional love story gives fans goosebumps
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'बवाल' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में जान्हवी कपूर और वरुण धवन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। लेकिन, हर लव स्टोरी की तरह इसमें इमोशंस का भी जबर्दस्त तड़का लगाया गया है। दोनों सितारों की अधूरी लव स्टोरी, प्यार, रोमांस और इमोशंस को बखूबी दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 

Bawaal: Janhvi Kapoor Varun Dhawan Upcoming movie teaser released emotional love story gives fans goosebumps
बवाल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में निशा (जान्हवी कपूर) और अजय (वरुण धवन) की लव स्टोरी दिखाई गई है। शुरुआत में वरुण, जान्हवी को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद जान्हवी को अहसास होता है कि उन्होंने अपने ही रिश्ते को समझने में गलती कर दी। वह कहती हैं, 'मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया और जब सब समझा तो खोने का वक्त आ गया था।'
Shekhar Kapur: घर से जुड़ा होगा 'मासूम' के सीक्वल की कहानी का आधार, शेखर कपूर ने किया खुलासा

Bawaal: Janhvi Kapoor Varun Dhawan Upcoming movie teaser released emotional love story gives fans goosebumps
बवाल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर के एक सीन में जान्हवी कपूर वरुण धवन को थप्पड़ मारती भी नजर आती हैं। पहली नजर में फिल्म लव स्टोरी वाला फील देती है, लेकिन टीजर का एक सीन आपको हिलाकर रख देगा। टीजर में जान्हवी और वरुण बहुत सारे अजीब लोगों के साथ एक चेंबर में बंद हैं, जो देखने में काफी डरावना दृश्य है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaal: Janhvi Kapoor Varun Dhawan Upcoming movie teaser released emotional love story gives fans goosebumps
बवाल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर के बैकग्राउंड में स्लो मोशन में बजने वाला गाना भी बेहद प्यार है। टीजर पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होनी चाहिए। इसे ओटीटी पर रिलीज करना एक गलत फैसला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब होगा बवाल! क्या धांसू टीजर है।' कुछ लोगों को टीजर पसंद आ रहा है तो कुछ लोग इस पर नेगेटिव प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी ने टीजर में काटा 'बवाल', दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

विज्ञापन
Bawaal: Janhvi Kapoor Varun Dhawan Upcoming movie teaser released emotional love story gives fans goosebumps
बवाल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म का टीजर अमेजन प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन, अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
72 Hoorain: जेएनयू में हुईं ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, 100 से ज्यादा छात्रों ने देखी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed