{"_id":"641ab444ac794288390c18ea","slug":"bawaal-release-date-varun-dhawan-jhanvi-kapoor-film-will-release-in-theaters-on-6-october-2023-2023-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bawaal Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में 'बवाल' मचाएंगे वरुण और जाह्नवी, फिल्म की नई रिलीज डेट का हुआ एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bawaal Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में 'बवाल' मचाएंगे वरुण और जाह्नवी, फिल्म की नई रिलीज डेट का हुआ एलान
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी अगली फिल्म बवाल रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म वरुण और जाह्नवी के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें दोनों पहली बार एकसाथ नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि बवाल की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
2 of 5
वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
छिछोरे जैसी सफल फिल्म देने वाले साजिद नाडियाडवाला अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म बवाल को लेकर तैयार हैं। बवाल की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी बवाल के साथ वापस आ गए हैं। 6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर।'
3 of 5
वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब से बवाल की घोषणा हुई है, तब से इसकी कई सारी रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। पहले यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज टाल दी गई। यह फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। 'बवाल' का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा को-प्रोड्यूस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर-वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बवाल की कहानी की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह एक लव स्टोरी है। इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर हुई है। इसकी शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई है। इस फिल्म में वरुण और जान्हवी की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी। जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचने का वादा करती है।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर-वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वरुण धवन भेड़िया में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। यह फिल्म औसत रही थी। वहीं जाह्नवी कपूर गुड लक जेरी में नजर आ चुकी हैं। अब उनके पास पाइपलाइन में तख्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।