अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों सितारे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इस दौरान फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने जिंदगी से अपनी सबसे बड़ी जंग का जिक्र किया, जिसका उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी से कनेक्शन है। आइए जानते हैं
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने किया जिंदगी की सबसे बड़ी जंग का जिक्र, दिवंगत मां श्रीदेवी से है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने जिंदगी में अपनी सबसे बड़ी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह समय था, जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। जान्हवी ने उस बुरे वक्त को याद करते हुए कहा कि जब उनकी मां का निधन हुआ तब वह अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं।
जान्हवी कपूर ने बताया कि उस दौरान बस किसी भी तरह काम करते रहने की इच्छाशक्ति बनाए रखना और जिंदगी में अचानक घटे इस हादसे का सामना करना, मजबूत बने रहने का तरीका खोजना बेहद कठिन था। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुबई के एक होटल के बाथरूम में मृत पाई गई थीं। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में परिवार के साथ शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।
Raghubir Yadav: रघुबीर यादव ने सिखाया जिंदगी जीने का फलसफा, बोले- जीवन में संघर्ष जैसी कोई चीज नहीं
बात करें फिल्म 'बवाल' की तो जान्हवी और वरुण धवन पहली बार इस फिल्म के जरिए पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म थिएटर में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देगी। इसे 21 जुलाई 2023 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने फिर दर्शाया ऋषभ पंत के प्रति प्यार! यूजर ने कहा- वह खुद को मूर्ख बना रही हैं
'बवाल' के अलावा जान्हवी कपूर की झोली में 'मि. एंड मिसेज माही' है, इस फिल्म में एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'रूही' के को-स्टार राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी अली अब्बास जफर की 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम करती दिखेंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे।
Aishwarya Rajinikanth: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच