फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: पेट के संक्रमण से परेशान हुए हंसल मेहता, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

Thu, 13 Jul 2023 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Gets Stomach Infection targets Maharashtra Government for drinking water
हंसल मेहता - फोटो : social media

मशहूर निर्देशक हंसल मेहता पेट के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है। इसके साथ ही निर्देशक ने ट्विटर पर मुंबई सरकार पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं।

Scoop Director Hansal Mehta Gets Stomach Infection targets Maharashtra Government for drinking water
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

उन्होंने ट्वीट किया, ''आज सुबह मेरे पेट में भयानक संक्रमण हो गया। इससे पहले कि मैं कुछ खा पाता, इसने मुझ पर हमला कर दिया। अपने पारिवारिक डॉक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन समान लक्षणों वाले कम से कम 10 रोगियों को देख रहे हैं और कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Scoop Director Hansal Mehta Gets Stomach Infection targets Maharashtra Government for drinking water
हंसल मेहता - फोटो : social media

ऐसा प्रतीत होता है कि यह संक्रमण हमारे पीने के पानी में उत्पन्न होने वाले किसी कीड़े के कारण है। यह हास्यास्पद है कि एक शहर जो देश की वित्तीय राजधानी है और दो डिप्टी सीएम वाले राज्य की राजधानी है, वह अपने नागरिकों को बुनियादी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Gets Stomach Infection targets Maharashtra Government for drinking water
हंसल मेहता - फोटो : social media

उन्होंने आगे लिखा, “खतरनाक सड़कें, चरमराता यातायात, बाढ़ के लिए तैयारी की कमी और हमारे बुनियादी ढांचे की ढहती स्थिति का जिक्र नहीं किया जा रहा है। यह मुंबई है। इसे ऐसे लोग चला रहे हैं जो नागरिकों की परवाह नहीं करते। उन्हें सिर्फ सत्ता और अपना खजाना भरने की चिंता है। शर्मनाक स्थिति। मुझे करण व्यास का मैसेज मिला वह भी इसी तरह के संक्रमण से बीमार हैं। उनके सोसाइटी के लोगों को भी यही समस्या है।”

विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Gets Stomach Infection targets Maharashtra Government for drinking water
हंसल मेहता - फोटो : social media

बता दें कि हाल ही में हसंल मेहता की वेब सीरीज स्कूप रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इससे पहले वह स्कैम जैसी वेब सीरीज भी बना चुके हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही द बकिंघम पैलेस लेकर लोगों के सामने आने वाले हैं। फिल्म के इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed