सुपरस्टार रजनीकांत अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। रजनीकांत का बेबाक अंदाज और स्टाइल उनके फैन्स को खूब पसंद आता है। उनकी फिल्मों में स्टंट और एक्शन सीक्वेंस देखने लायक होते हैं। ऐसे में अब रजनीकांत असल जिंदगी में भी स्टंट करते दिखाई देंगे। रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो 'इनटू द वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। जिसका हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है।
रजनीकांत ने सिखाया बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनने का स्टाइल, प्रोमो में पुल से लटके नजर आए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत इन दिनों डिस्कवरी के सो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के लिए काफी चर्चाओं में हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तभी से फैन्स को इस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार था। अब लगता है कि दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। जिसमें रजनीकांत अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं।
इस प्रोमो वीडियो को बेयर ग्रिल्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में बेयर ग्रिल्स ने लिखा, 'अथक सकारात्मकता और कभी हार न मानने की भावना जंगल में दिखाई दे रही थी क्योंकि उसने अपने ऊपर फेंकी गई हर चुनौती को गले लगा लिया। सम्मान! जंगल में बेयर ग्रिल्स के साथ।' इस वीडियो में रजनीकांत बेयर ग्रिल्स को अपना चश्मा पहनने का खास अंदाज सिखाते हुए भी नजर आए।
Superstar @Rajinikanth’s relentless positivity and never giving up spirit was so visible in the wild as he embraced every challenge thrown at him. Respect! Watch Into The Wild with @BearGrylls on March 23 at 8:00 pm. @DiscoveryIN #ThalaivaOnDiscovery pic.twitter.com/s9PodYGv05
जारी किए गए इस प्रोमो वीडियो में रजनीकांत जंगल में कहीं तालाब में उतरते हुए नजर आ रहे हैं। तो कहीं एटीवी व्हीकल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। रजनीकांत बेयरग्रिल्स के साथ हार्नेस की मदद से रस्सी पर चढ़ाई करते हुए और कई खतरनाक एक्टिविटी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख लग रहा है कि ये एपिसोड देखना बेहद दिलचस्प होगा।
बेयर ग्रिल्स का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर रजनीकांत के कई फैन्स कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में घूमते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो का पूरा एपिसोड 23 मार्च को प्रसारित किया जाएगा। फैन्स को इस एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।