फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते नजर आए रजनीकांत, 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का टीजर रिलीज

Wed, 19 Feb 2020 03:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
bear grylls released teaser of man vs wild with rajinikanth
man vs wild - फोटो : social media

कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का एपिसोड शूट किया था । अब इस एपिसोड का टीजर रिलीज कर दिया गया है । बेयर ग्रिल्स ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । साथ ही कैप्शन में लिखा, 'रजनीकांत के ब्लॉकबस्टर टीवी डेब्यू की तैयारी । मैंने दुनियाभर के कई सितारों के साथ काम किया है, लेकिन रजनीकांत मेरे खास हैं । लव इंडिया ।'

bear grylls released teaser of man vs wild with rajinikanth
man vs wild - फोटो : social media

बेयर ग्रिल्स के शो में रजनीकांत खतरों से खेलते नजर आएंगे । फैंस इस टीजर को बहुत पसंद कर रहे हैं । टीजर में बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जीप के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं । बता दें कि बेयर ग्रिल्स ये एपिसोड शूट करने के लिए भारत आए थे । उन्होंने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में शूट किया है । 

bear grylls released teaser of man vs wild with rajinikanth
man vs wild - फोटो : social media

जब 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग हो रही थी तो खबर आई थी कि रजनीकांत घायल हो गए हैं । हालांकि बाद में इस खबर को अफवाह बताया गया था । रजनीकांत से पहले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ चुके हैं । मोदी वाले एपिसोड को भी काफी पसंद किया गया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन
bear grylls released teaser of man vs wild with rajinikanth
Akshay Kumar at Man vs Wild shooting - फोटो : Instagram

रजनीकांत के बाद बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार नजर आएंगे । अक्षय कुमार ने भी डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है । बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करते अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं । अक्षय ने 6 घंटे तक शूटिंग की थी । अक्षय के साथ शो की पूरी टीम भी थी । 

विज्ञापन
bear grylls released teaser of man vs wild with rajinikanth
Bear Grylls, narendramodi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम मोदी वाले एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी। पीएम मोदी और ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था।
 



कभी चाय बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, इन 10 किरदारों से लोगों के दिलों में बनाई जगह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed