नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) कभी आदित्य नारायण (Aditya Narayan) से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ब्रेकअप की वजह से। नेहा और उनके उनके ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli) एक साल पहले अलग हो चुके हैं। ब्रेकअप के बाद नेहा तो लगातार सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करती रहीं लेकिन हिमांश चुप ही रहे। हाल में हिमांश ने एक इंटरव्यू के दौरान नेहा से ब्रेकअप की असलियत बताई जिससे बाद नेहा कक्कड़ ने इशारों इशारों में ही उन पर निशाना साधा है।
हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में साफ तौर पर हिमांश का तो नाम नहीं लिया लेकिन उनके पोस्ट से ये जाहिर है कि उन्होंने हिमांश को जवाब दिया है। नेहा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'अगर मैंने अपना मुंह खोलना शुरू किया तो मैं तुम्हारी मां, पिता और बहन की करतूत भी सामने रख दूंगी। उन्होंने मेरे साथ क्या किया था, मुझे क्या-क्या बोला था। मेरा नाम इस्तेमाल कर अपने आप को बेचारा बनाने की कोशिश मत करो। मुझसे दूर रहो और मेरे नाम से भी।'
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नेहा का ये पोस्ट हिमांश कोहली के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर कई बातें कही थीं। बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए हिमांश ने कहा था- 'मीडिया ही नहीं बाकी लोग भी मुझे नेहा कक्कड़ का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड कहकर ही बुलाते हैं। मैं समझ सकता हूं कि मेरा रिलेशनशिप किसी के साथ रहा है हालांकि मुझे बुरा भी लगता है क्योंकि मेरी अपनी भी एक पहचान है। मैंने साल 2011 में अपने टीवी शो 'हमसे है लाइफ' से अपना सफर शुरू किया था। साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से मुझे पहचान मिली।'
हिमांश ने आगे कहा- 'नेहा और मेरी मुलाकात इसके काफी बाद हुई थी। 'रांची डायरीज' फिल्म में नेहा का एक गाना था। शायद इसी दौरान हम मिले थे। हम करीब एक साल तक साथ रहे हैं। मैं उसे लेकर काफी सीरियस था और शादी का भी प्लान था। एक वक्त ऐसा था जब सोशल मीडिया पर हर कोई मुझे ही बुरा भला कर रहा था। अब चीजें थोड़ी स्थिर हुई हैं। नेहा ने जो कुछ भी कहा उसी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया और मुझे विलेन की तरह बना दिया गया। नेहा ने टीवी शो में रो दिया और लोगों को यकीन हो गया।'
'जब सब मुझे गलत ठहराने लगे तो मैं भी रोना चाहता था। बहुत कुछ कहना चाहता था मैं लेकिन मैंने खुद को शांत बना लिया। जिसे मैं इतना प्यार करता था उसके खिलाफ कैसे बोल सकता हूं। इसकी बहुत सी वजहें थीं लेकिन अब इस पर बात नहीं करना चाहता। केवल इतना कहना चाहता हूं कि नेहा इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। इस तरह हमने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। ब्रेकअप का फैसला उसका था। इसके बावजूद वही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखती रहीं।'
बॉलीवुड में हो रही है डब्बू रत्नानी के कैलेंडर की चर्चा, कैलेंडर लॉन्च पर लगा सितारों का जमावड़ा