{"_id":"6258dbf8fbf328751d698a2e","slug":"beast-box-office-collection-day-2-thalapathy-vijay-film-beast-is-not-liked-by-hindi-audience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beast Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही तमिल में आधे पर सिमटी बीस्ट, हिंदी में रही सिर्फ इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beast Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही तमिल में आधे पर सिमटी बीस्ट, हिंदी में रही सिर्फ इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
थलापति विजय की फिल्म बीस्ट (रॉ) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। बीस्ट के हिंदी वर्जन की भी खराब ओपनिंग के बाद अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 100 करोड़ के पार जाएगी या नहीं ये अभी कहना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि भले ही हिंदी क्षेत्र में फिल्म की ओपनिंग खराब रही हो लेकिन तमिलनाडु में पहले दिन फिल्म ने 27 करोड़ का बिजनेस किया था। अब बात करते हैं बीस्ट के दूसरे दिन की कमाई की।
2 of 4
बीस्ट फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने हिंदी भाषा में मात्र 50 लाख का ही बिजनेस किया है। पहले दिन के मुकाबले ये 5 लाख रुपये कम है। वहीं तेलुगू और कन्नड़ में बीस्ट ने क्रमश: 01.50 और 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन कमाई के मामले में इस फिल्म का आंकड़ा तमिल में भी गिरता दिखा। तमिल में इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुरुआती रूझानों के मुताबिक बीस्ट की ऑल ओवर इंडिया कमाई की बात करें तो इसने दूसरे दिन 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
3 of 4
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म बीस्ट का पहले दिन का कलेक्शन तो सभी भाषाओं को मिलाकर भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। फिल्म ने पहले दिन तमिल के अलावा सारी दूसरी भारतीय भाषाओं में मिलाकर भी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई नहीं की हैं। विजय को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ये फिल्म शायद कोई कमाल दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बीस्ट
- फोटो : social media
'बीस्ट' के अगले ही दिन यानि बीते गुरुवार को यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 भी रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म की स्क्रीन्स तो कम हुई ही हैं, साथ ही दर्शक भी बंट गए हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, एक मॉल है, जिसे आतंकियों ने अपने कब्जे में कर लिया है। वो अपने एक साथी आतंकी को छुड़ाने के लिए ऐसी साजिश रचते हैं। उसी मॉल में वीरा राघवन भी पहले से मौजूद होता है और वह अकेले ही आतंकियों से भिड़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।