Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Beast Box Office Collection Day 5: vijay thalapathy stardom failed to compete with actor yash film earn 21 crore worldwide on sunday
{"_id":"625cdf7640cf4274fe47e5cf","slug":"beast-box-office-collection-day-5-vijay-thalapathy-stardom-failed-to-compete-with-actor-yash-film-earn-21-crore-worldwide-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beast Box Office Collection Day 5: यश के आगे फीकी पड़ी विजय की चमक, पांचवें दिन इतने पर सिमट गई कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beast Box Office Collection Day 5: यश के आगे फीकी पड़ी विजय की चमक, पांचवें दिन इतने पर सिमट गई कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:18 AM IST
सार
साउथ सुपरस्टार विजय स्टारर फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) की चमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती जा रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म यश की फिल्म से पिछड़ती जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार विजय स्टारर फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) की चमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती जा रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म यश की फिल्म से पिछड़ती जा रही है। विजय की यह फिल्म ना सिर्फ हिंदी बेल्ट में बल्कि साउथ में भी दर्शकों का कुछ खास मनोरंजन नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि कमाई के मामले में भी फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
2 of 5
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीकएंड पर भी यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। रविवार को हुई फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट ने अपने 5वें दिन दुनियाभर में करीब 21 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म में अपनी रिलीज के पांच बाद कुल 168.3 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि रिलीज होने के पांच दिन बाद भी फिल्म ने अपने कारोबार में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है।
3 of 5
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीस्ट रिलीज होने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने विजय की फिल्म से ना सिर्फ जनता छीन ली बल्कि इसका क्रेज भी बढ़ने नहीं दिया। अभिनेता विजय की स्टार पावर ने भले ही पहले दिन भीड़ को सिनेमा हॉल की तरफ खींच लिया था, लेकिन अब धीरे- धीरे यह भीड़ भी कम होती जा रही हैं। साथ ही अब यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीस्ट
- फोटो : social media
इससे पहले फिल्म ने शनिवार को भी कुछ कमाल नहीं दिखाया था। यह फिल्म शनिवार को भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बाजार से लगभग 10 से 12 करोड़ की कमाई की, जबकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 18 से 20 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
5 of 5
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।