{"_id":"658d697584dde280f309f3eb","slug":"beauties-are-successful-even-after-divorce-malaika-arora-samantha-kirti-kulhari-chitrangada-singh-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B Town: पति से अलग होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में कमाया बड़ा नाम, आज करियर में हैं खूब सक्सेसफुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B Town: पति से अलग होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में कमाया बड़ा नाम, आज करियर में हैं खूब सक्सेसफुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, समानथा, कीर्ति कुल्हारी और चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत की कई चर्चित अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनका पारिवारिक जीवन कुछ सफल तो नहीं रहा, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई अभिनेत्रियों की किस्मत वैवाहिक जीवन के रिश्ते से अलग होने के बाद चमकी। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर कीर्ति कुल्हारी तक का नाम शामिल हैं।
Trending Videos
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा की शादी एक्टर अरबाज खान साल 1998 में हुई थी। उनका एक बेटा भी हैं, लेकिन 19 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उस वक्त मलाइका का करियर ढलान पर था, लेकिन अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया और देखते ही देखते इंडस्ट्री में उनकी किस्मत फिर से चमक गई। इस दौरान वे कई रियलिटी शो की जज भी रही और फिल्मों में भी आइटम नंबर करती नजर आईं। मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर जज नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में दूसरा नाम साउथ की सुपरस्टार सामंथा का हैं, जिन्होंने 2017 में नागा चैतन्य से गोवा में शादी की थी, लेकिन 4 साल बाद नागा और सामंथा ने अलग होने का फैसला कर लिया। इस रिश्ते के टूटने के बाद सामंथा भी काफी टूट गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने जबरदस्त कमबैक किया और 'पुष्पा' समेत एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में नजर आईं।
4 of 5
कीर्ति कुल्हारी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। वे 'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'मिशन मंगल', 'पिंक' जैसी कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उनके करियर की तरह सफल नहीं रही। उन्होंने साल 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। इसके बाद 2021 में वे इस रिश्ते से अलग हो गईं। कीर्ति ने इसके बाद अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया और आज वे इंडस्ट्री में काफी सफल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली चित्रांगदा ने गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही साल 2015 में वे इस रिश्ते से अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई फिल्मों में शानदार काम किया। चित्रांगदा इस साल विक्रांत मैसी और सारा अली खान स्टारर 'सैटेलाइट' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।