फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: ये हैं इन खूंखार विलेन्स की खूबसूरत बेटियां, 'मोगेम्बो' की बेटी तो हैं इस फील्ड की रानी

Sun, 09 May 2021 10:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 09 May 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Beautiful Daughters of Famous Bollywood Villains, Amjad Khan Shakti Kapoor Amrish Puri
अमरीश पुरी, नम्रता पुरी, अमजद खान, अहलम खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड ने अपने दर्शकों को विलेन के ऐसे भयानक रूप दिखाए हैं कि बड़े पर्दे पर खलनायक के आते ही लोग हीरो की सलामती की दुआएं मांगने लगते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें रहे हैं जिन्होंने विलेन का किरदार कुछ इस तरह निभाया कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। वहीं दसूरी तरफ लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी भी रहती है। तो चलिए आज हम आपको उन खलनायकों की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।

Beautiful Daughters of Famous Bollywood Villains, Amjad Khan Shakti Kapoor Amrish Puri
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर -  श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम शक्ति कपूर का है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने विलन के रोल से खूब सुर्खियां बटोरीं। विलेन के अलावा भी शक्ति पर्दे पर कई और भूमिकाओं में नजर आए लेकिन हमेशा वह अपने खलनायक रूप के लिए ही मशहूर रहे। वहीं उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। शानदार अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली श्रद्धा के देश-विदेश में करोड़ों फैंस हैं और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Beautiful Daughters of Famous Bollywood Villains, Amjad Khan Shakti Kapoor Amrish Puri
कुलभूषण खरबंदा, श्रुति खरबंदा  - फोटो : सोशल मीडिया
कुलभूषण खरबंदा - श्रुति खरबंदा 

'मिर्जापुर' वाले बाबूजी तो आपको याद ही होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं कुलभूषण खरबंदा की जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। उन्होंने फिल्म 'शान' में शाकाल नाम के विलेन का किरदार निभाकर लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अगर बात करें कुलभूषण की बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह फिल्मी दुनिया से बेहद दूर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Daughters of Famous Bollywood Villains, Amjad Khan Shakti Kapoor Amrish Puri
रंजीत - दिव्यांका - फोटो : सोशल मीडिया
रंजीत - दिव्यांका

फिल्मों में रेपिस्ट का किरदार निभाने वाले रंजीत अपने समय के बेहद मशहूर विलेन थे और उन्हें ऐसे किरदारों के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थी क्यूंकि वह अपनी आँखों से ही कमाल कर दिया करते थे। बात रंजीत की बेटी की करें तो दिव्यांका ने फिल्मों में अपना करिअर ना बनाकर फैशन डिजाइनर का कोर्स चुना और आज दिव्यांका एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

 

विज्ञापन
Beautiful Daughters of Famous Bollywood Villains, Amjad Khan Shakti Kapoor Amrish Puri
अहलम खान, अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमजद खान - अहलम खान

हिंदी फिल्म का सबसे खतरनाक विलेन 'शोले' का गब्बर को भला कौन भूल सकता है। अमजद खान ने इस किरदार को निभाकर बॉलीवुड में खुद को अमर कर दिया। ठीक अपने पिता की तरह ही उनकी बेटी अहलम खान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में उनका सिक्का तो ज्यादा नहीं चला लेकिन वह थिएटर के माध्यम से जुड़ी रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed