फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबसी: एक दिन में आईं हजारों मदद की अपील, सोनू सूद बोले - 'साल 2035 तक ही कर पाना संभव है'

Sun, 09 May 2021 09:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 09 May 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood got 41660 help requests in a day, Says 'It will take 14 years to help every person'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

देश में इस वक्त कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लोगों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे लोगों को ना सिर्फ जवाब दे रहे हैं बल्कि उन तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश में भी लगे हैं। सोनू ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर अस्पतालों में बेड तक का इंतजाम कराने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं सोनू सूद ने खुलासा किया है कि उन्हें एक दिन में इतनी मदद की अपील आ रही हैं कि हर किसी तक पहुंचना अब असंभव सा हो रहा है।

Sonu Sood got 41660 help requests in a day, Says 'It will take 14 years to help every person'
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसके माध्यम से वो कहना चाहते हैं कि उन्हें एक दिन में इतनी रिक्वेस्ट मिल रही हैं कि हर किसी की मदद कर पाना असंभव सा हो गया है। अगर वो एक-एक तक पहुंचने की कोशिश करेंगे तो ना जाने कितने साल लग जाएंगे।

Sonu Sood got 41660 help requests in a day, Says 'It will take 14 years to help every person'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल मुझे लगभग 41660 अपील मिलीं। हम अपनी तरफ से सभी तक पहुंचने की कोशिश भी कर रहे हैं, जो हम नहीं कर पा रहे हैं। अगर मैं सभी तक पहुंचने की कोशिश करूं तो ऐसा करने में मुझे लगभग 14 साल लग जाएंगे यानी साल 2035 तक यह कार्य पूरा होगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood got 41660 help requests in a day, Says 'It will take 14 years to help every person'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू के इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिकियाएं दे रहे हैं और हर कोई उनकी बात से सहमत भी नजर आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि यदि वो भी इसमें सोनू के साथ जुड़ सकें तो उनके लिए सौभाग्य होगा। सोनू के इस ट्वीट के बाद से आम जनता भी मदद के लिए आगे आने के प्रयास में लग गई है।

विज्ञापन
Sonu Sood got 41660 help requests in a day, Says 'It will take 14 years to help every person'
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों के असली हीरो बनकर सामने आए हैं। वह लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तक हर तरह से मदद कर रहे हैं। उनसे सहायता मांगने वालों में आमलोग ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। सोनू सभी के ट्वीट का तत्काल जवाब देने के साथ ही उनकी हर संभव मदद भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed