फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या इस खास वजह से निक और अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

Sat, 21 Jul 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Because of this reason Priyanka Chopra not accepts her relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक के बीच की दूरियां धीरे धीरे खत्म होती जा रही हैं जिसका सबूत उनकी आए दिन वायरल हो रही तस्वीरें हैं। प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं लेकिन दोनों ने अभी तक अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला नहीं किया है। हालांकि इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं वहीं अब प्रियंका ने अपने रिश्ते को छिपाने की वजह का खुलासा कर दिया है।
Because of this reason Priyanka Chopra not accepts her relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
इजहार-ए-मोहब्बत करना किसी के लिए भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है और शायद यही हाल निक और प्रियंका का भी है। प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी दिनों से हलचल मची हुई है लेकिन आखिर यह दोनों कपल दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल क्यों नहीं कर रहे हैं इसका खुलासा प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
Because of this reason Priyanka Chopra not accepts her relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका ने एक मैग्जीन को साल 2016 में इंटरव्यू दिया था जो अब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कुछ ऐसी बातें कही है जो उनके और निक के रिश्ते पर फिट होती है। इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था - 'मेरी जिंदगी बहुत अच्छी है। लोगों के साथ मेरा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। मैं कभी भी एक चीज है जिसे पब्लिकली नहीं होने देना चाहती और वह रिलेशनशिप है। मैंने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Because of this reason Priyanka Chopra not accepts her relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा - 'मैंने रिलेशनशिप को हमेशा बचाने की कोशिश की है। मैं बुरी नजर में विश्वास रखती हूं। अगर कोई चीज दिल के पास है तो हर कोई उसे अपने पास रखना चाहता है। मैं सेलिब्रिटी हूं इसलिए इस बात का खास ध्यान रखती हूं।' प्रियंका के इस इंटरव्यू से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह रिलेशनशिप को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर हैं।
विज्ञापन
Because of this reason Priyanka Chopra not accepts her relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
फिलहाल हम तो इतना ही कह सकते हैं कि प्रियंका और निक का रिश्ता अगर सही में दोस्ती से बढ़कर है तो उसे किसी की नजर न लगे। प्रियंका ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। प्रियंका को जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले निक के साथ देखा गया था ऐसे में इतना तो तय है कि निक ने बॉलीवुड की देसी गर्ल का जन्मदिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed