फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bedhadak: जानिए कौन हैं शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा? जिन्हें करण जौहर कर रहे हैं लॉन्च

Thu, 03 Mar 2022 11:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bedhadak Announcement karan johar launches three new faces Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and lakshya Lalwani
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने गुरुवार को सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बेधड़क' के पोस्टर साझा कर तीन नए चहरों को भी इंट्रोड्यूज किया है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म से शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा अपना बॉलीवुड में डब्यू करने जा रहे हैं।

Bedhadak Announcement karan johar launches three new faces Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and lakshya Lalwani
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे होंगे किरदार..
जब से करण जौहर ने शनाया कपूर को बतौर निमृत, लक्ष्य को बतौर करण और गुरफतेह को बतौर अंगद इंट्रोड्यूज किया है, तब से ही सबके दिल में बस एक ही सवाल आ रहा है कि ये तीनों सितारे कौन हैं? और अपने डेब्यू से पहले वह क्या करते थे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तीनों सितारों का परिचय देने जा रहे हैं। पढ़िए...

Bedhadak Announcement karan johar launches three new faces Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and lakshya Lalwani
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। शनाया की चचेरी बहन जान्हवी कपूर ने भी धर्मा प्रोडक्शंस से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी कैमियो किया था। हालांकि शनाया सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने वर्ष 2019 में 'ले बाल इन पेरिस' से अपना डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bedhadak Announcement karan johar launches three new faces Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and lakshya Lalwani
गुरफतेह - फोटो : सोशल मीडिया

गुरफतेह पीरजादा
गुरफतेह ने 2020 की फिल्म 'गिल्टी' में पुरुष प्रधान भूमिका निभाई थी। बता दें कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने ननकी दत्ता की भूमिका निभाई थी और आकांक्षा रंजन ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली। गुरफतेह, दक्षिण अभिनेता मेहरीन पीरजादा के भाई हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म 'पट्टा' में धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। वह जरीन खान अभिनीत 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक गुरफतेह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bedhadak Announcement karan johar launches three new faces Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and lakshya Lalwani
लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्य लालवानी
करण जौहर पहले ही लक्ष्य लालवानी को लॉन्च कर चुके हैं। वह 2008 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल 'दोस्ताना 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट किन्हीं कारणों की वजह से बीच में ही बंद हो गया। बता दें कि लक्ष्य 'अधूरी कहानी हमारी' और 'पोरस' जैसे टेलीविजन शो में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। और अब उन्हें धर्मा आधारशिला एजेंसी, करण जौहर की प्रतिभा प्रबंधन फर्म द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed